जैसा की सभी को पता है कि, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर पहले एक दूसरे को डेट करते थे और दोनों एक साथ कई सारी फ़िल्में भी की है । दोनों की कैमिस्ट्री कमाल की थी । दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की एक साथ आई पिछली फ़िल्म तमाशा थी, जिसे बॉकऑफ़िस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी । लेकिन इस जोड़ी को खूब सराहा गया था । इसके बाद यह जोड़ी फ़िर किसी फ़िल्म में साथ में नजर नहीं आई ।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने एक साथ स्टेज शेयर की
ये जवानी है दीवानी और तमाशा में नजर आई दीपिका और रणबीर की ये जोड़ी हाल ही में एक ईवेंट में साथ नजर आईं जहां दोनों ने जमकर मस्ती और अपनी फ़िल्मों के हिट गानों पर साथ में थिरके । इतना ही नहीं दीपिका ने रणबीर के साथ ऐ दिल है मुश्किल के टाइटल ट्रेक, ऐ दिल है मुश्किल, पर एक साथ डांस किया । रणबीर और दीपिका का ये डांस इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है ।
इस शो को करण जौहर और रितेश देशमुख द्दारा होस्ट किया गया था । स्टेज पर दीपिका और रणबीर ने 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म के 'बलम पिचकारी' पर डांस किया तो इसके अलावा वे 'तमाशा' के 'मटरगश्ती' गाने पर भी खूब थिरके । दर्शकों ने इस डांस और उनकी कैमिस्ट्री का भरपूर मजा लिया ।
यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण और करण जौहर ने मिलाया हाथ, फ़िल्म के लिए नहीं बल्कि…
गौरतलब है कि रणबीर और दीपिका के फ़िल्म इंडस्ट्री के शुरूआती दिनों में दोनों की रिलेशनशिप के चर्चे जोरों पर थे । लेकिन फ़िर दोनों के बीच ब्रेक-अप हो गया । इसके बाद दीपिका की जिंदगी में जहां रणवीर सिंह आ गए और रणबीर, कैटरीना कैफ़ से ब्रेक के बाद अभी भी सिंगल है । इन दिनों तो दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की खबरें जोरों पर है कहा जा रहा है कि इंडस्ट्री की ये प्यारी सी जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है ।
???? #AsianPaints #RanbirKapoor #DeepikaPadukone pic.twitter.com/XFseuSASMX
— RanbirKapoor.Net (@RanbirKapoorFC) April 4, 2018
Karan Johar plays a fun game with Ranbir and Deepika at the Asian Paints event - 2 pic.twitter.com/J9ULBpae79
— RanbirKapoor.Net (@RanbirKapoorFC) April 4, 2018
Karan Johar plays a fun game with Ranbir and Deepika at the Asian Paints event pic.twitter.com/w6up539GyP
— RanbirKapoor.Net (@RanbirKapoorFC) April 4, 2018
#AsianPaints The crowd cheering for #RanbirKapoor during his entry pic.twitter.com/9tX5iRyAZd
— RanbirKapoor.Net (@RanbirKapoorFC) April 4, 2018
Ranbir Kapoor and Deepika Padukone on stage shaking a leg to #LungiDance at #GalaxyOfStars event by Asian Paints. pic.twitter.com/1AAxxf4YYG
— RanbirKapoorUniverse (@RanbirKUniverse) April 4, 2018
Ranbir Kapoor and Karan Johar performing to #ChannaMereya on stage at #GalaxyOfStars event by Asian Paints. ???? pic.twitter.com/PzsWMlq325
— RanbirKapoorUniverse (@RanbirKUniverse) April 4, 2018
Anddddd now #AeDilHaiMushkil track!#RanbirKapoor #DeepikaPadukone on stage at #GalaxyOfStars event by Asian Paints. ???? pic.twitter.com/Emn0M8PYAJ
— RanbirKapoorUniverse (@RanbirKUniverse) April 4, 2018
















