इस साल की बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक वरुण धवन और सारा अली खान अभिनीत कुली नंबर 1 का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है । कुली नंबर 1 के ट्रेलर में जहां डांस, रोमांस, मस्ती, कॉमेडी और एक्शन देखने को मिला वहीं वरुण धवन और सारा अली खान के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया । परेश रावल, जॉनी लीवर और जावेद जाफ़री का कॉमिक अंदाज भी फ़िल्म के लिए प्रत्याशा को बढ़ा रहा है । लेकिन ट्रेलर में जो सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है वो है वरुण धवन और सारा अली खान के बीच अंडरवॉटर लिपलॉक सीन ।

वरुण धवन और सारा अली खान की जबरदस्त केमिस्ट्री
कुली नंबर 1 के ट्रेलर में वरुण और सारा के लव मेकिंग सीन फ़िल्म की जान साबित हो रहे हैं । एक सीन में वरुण और सारा पानी के अंदर लिप लॉक करते हुए नजर आते हैं । ट्रेलर से यही सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है ।
कुली नंबर डेविड धवन द्दारा निर्देशित 45वीं फ़िल्म है । वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 25 दिसंबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी ।
















