अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर बुधवार को नन्हें राजकुमार ने जन्म लिया है । शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार माता-पिता बने है । उनके घर खुशियों का माहौल है बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर आम जनता भी उन्हें तहेदिल से बधाई संदेश पहुंचा रही है । लेकिन दूसरी बार माता-पिता बनते ही शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से सुझाव मिल रहे हैं और इंटरनेट यूजर उन्हें उनके बेटे के नाम के लिए अपने-अपने सुझाव दे रहे है ।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की मुश्किल आसान करते यूजर्स
दूसरी बार माता-पिता बनने के बाद शाहिद- मीरा को सोशल मीडिया पर उनके बेटे का नाम सुझाया जा रहा है । ट्विटर यूजर्स ने शाहिद-मीरा की मुश्किल आसान करने के लिए कई नामों के ऑप्शन दिए हैं ।
फैंस ने शाहिद और मीरा के नामों को जोड़कर दो नाम बनाए हैं । जैसे कि राहिद और शामी । एक फैन ने कहा कि प्लीज आप अपने बेटे का नाम शामी कपूर रखें जैसे मीशा कपूर रखा है ।
यह भी पढ़ें : CONFIRMED! स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे शाहिद कपूर और मीरा राजपूत, और ये कोई अफ़वाह नहीं है
आपको बता दें कि, बुधवार को मीरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसके बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया । जन्म के बाद मां और बच्चे दोनों पूरी तरह से स्वथ्य है । शाहिद पहले से एक बेटी के पिता हैं, जिसका नाम मीशा कपूर है ।
#MiraRajput & Shahid Kapoor just had a #BabyBoy today.
They named their girl Misha. What will they call him?
Shami? Shaput? Mikoor? Mihid? RaHid? ?
— Aaqib Raza Khan (@aaqibrk) September 5, 2018
Shahid & Mira , used first first 3 & 2 letters to name their daughter Misha . Now they can use last 3 & 2 letters to name the boy Rahid.
— vinay pratap (@vnaypratap) September 6, 2018
They can name th boy ShaMi #MiraRajput
— Mohammed Azeem Uddin (@princeeazeem) September 5, 2018
















