लगता है ये साल शाहिद कपूर के लिए काफ़ी अच्छा साबित होने वाला है । जहां एक तरफ़ उनकी पिछली रिलीज फ़िल्म पद्मावत की जबरदस्त सफ़लता ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए वहीं उनकी पत्नी मीरा राजपूत एक बार फ़िर मां बनने जा रही है । इसलिए ये साल उनके लिए खुशियों भरा साबित होने वाला है । इतना ही नहीं अब तो मैडम तुसाद म्यूजियम में शाहिद कपूर का वैक्स स्टेच्यू भी बनाया जा रहा है । और इसके अलावा वह जल्द ही अपने नए वर्ली वाले घर, जिसे उन्होंने हाल ही में खरीदा है, में शिफ़्ट होने वाले हैं । इन सबके अलावा शाहिद के फ़ैंस के लिए अब एक खुशखबरी ये है कि रियल लाइफ़ कपल शाहिद और मीरा अब एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं ।

CONFIRMED! स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे शाहिद कपूर और मीरा राजपूत, और ये कोई अफ़वाह नहीं है

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत एक विज्ञापन में नजर आएंगे

ऐसा पहली बार होगा, जब शाहिद अपनी पत्नी मीरा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे । कहा जा रहा है कि, शाहिद और मीरा की जोड़ी एक विज्ञापन में नजर आएगी और ये विज्ञापन किसी घरेलू उपकरण ब्रैंड का विज्ञापन होगा ।

इसके अलावा कहा यह भी जा रहा है कि मीरा किसी बेबी प्रॉडक्ट के ऐड में भी नज़र आ सकती हैं । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीरा किसी विदेशी बेबी प्रॉडक्ट के लिए शूट करने वाली हैं । कहा जा रहा है कि उन्होंने एक प्रफेशनल ऐक्टर की तरह एक टेक में ही सब अच्छी तरह से शूट कर लिया । हाल ही में मीरा की गोद भराई हुई थी जिसमेम उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे ।

यह भी पढ़ें : अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक में अर्जुन कपूर नहीं शाहिद कपूर कपूर बनेंगे गुस्सैल शराबी

हाल ही में शाहिद ने अपनी आगामी फ़िल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग खत्म की और इसके बाद से वह अपनी पत्नी के साथ समय बिता रहे हैं । बता दें कि इस फ़िल्म में शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम नजर आएंग़ी ।