Big-B-1

अब तक हम ये जान चुके हैं कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया की स्टार बन चुकी हैं । बेहद खूबसूरत दिखने वाली नव्या का शायद ही ऐसा कोई फ़ोटो होगा जो सोशल मीडिया पर वायरल न हुआ होगा ।

हाल ही में, नव्या का एक फ़ोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और वो है नव्या का अपने अति प्रसिद्ध नानाजी अमिताभ बच्चन के साथ क्लिक किया खूबसूरत सेल्फ़ी । तस्वीर में दोनों की खुशी साफ़-साफ़ देखी जा सकती है । जिससे हर कोई अंदाजा लगा सकता है कि ये सेल्फ़ी फ़ैमिली वेकेशन के दौरान क्लिक किया गया होगा ।

गौरतलब है कि नव्या नवेली नंदा और शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान लंदन में एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त भी है ।