22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के ठीक 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला ले लिया है । पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान में 9 आतंकी अड्डों पर एयरस्ट्राइक की जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है । पहलगाम में हुए आंतकी हमले के जवाब में हुई मिसाइल स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आंतकवादियों की मौत हो चुकी हैं। ऑपरेशन सिंदूर को देशवासियों ने सपोर्ट करते हुए भारतीय सेना की जांबाजी को सलाम किया है । जहां एक तरफ भारतीय और सिनेमा जगत इस जवाबी हमले पर खुश हैं, वहीं भारत से बैन हुए पाकिस्तानी कलाकार इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं और कुछ सेलेब्स तो पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिख रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर को मिला इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का फ़ुल सपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के चार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है । इस ऑपरेशन को भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना और भारतीय नौसेना तीनों ने मिलकर अंजाम दिया । इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने सेना द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के सफल होने पर खुशी जताई है और सबने जय हिंद के नारे लगाते हुए इंडियन आर्मी को सलाम किया है । रितेश देशमुख, परेश रावल, अनुपम खेर,निमरत कौर, मधुर भंडारकर, विनीत कुमार सिंह, चिरंजीवी, काजल अग्रवाल और राहुल वैद्य समेत कई सेलेब्स ने ऑपरेशन सिंदूर को सपोर्ट किया ।
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने X पर पोस्ट कर लिखा- “जय हिंद की सेना...भारत माता की जय”
Jai Hind Ki Sena … भारत माता की जय !!!! #OperationSindoor pic.twitter.com/OtjxdLJskC
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 6, 2025
एक्ट्रेस निमरत कौर ने इंस्टा पर ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व जताते हुए हुए लिखा- “हम अपनी सेना के साथ हैं. हमारा देश, एक मिशन, जय हिंद”
भारत माता की जय! ??????#OperationSindoor
— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 7, 2025
भारत माता की जय! ??????#OperationSindoor
— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 7, 2025
#operation_sindoor #IndianArmedForces @narendramodi ji
?????????
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 7, 2025
कंगना रनौत ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, “ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस। भारतीय सशस्त्र बलों ने एक सटीक मिशन, ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में 9 आतंकवादी शिविरों को निष्प्रभावी कर दिया गया। नया भारत।”
Jai Hind Ki Sena … भारत माता की जय !!!! #OperationSindoor pic.twitter.com/OtjxdLJskC
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 6, 2025
पहलगाम हमले के बाद इंडियन फिल्म सरदार 3 से निकाली गईं हानिया आमिर ने भारत की मिसाइल स्ट्राइक पर लिखा है, “मेरे पास कोई फैंसी शब्द नहीं हैं, बस गुस्सा, दर्द और एक भारी दिल है। एक बच्चा मारा गया, परिवार टूट गया, ये सब किस लिए। ये किसी को प्रोटेक्ट करने का सही तरीका नहीं है। ये क्रूरता है, सीधी और सिंपल बात। आपको मासूमों को बम से उड़ाकर इसे स्ट्रेटजी नहीं कह सकते। ये ताकत नहीं है। ये शर्मनाक है। ये कायरतापूर्ण है और हम इसका जवाब देंगे ।”
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर लिखा है, “ये वाकई कायरतापूर्ण है। अल्लाह हमारे देश की हिफाजत करे। बेहतर समझ कायम हो सके।”
इंडियन फिल्म सनम तेरी कसम से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं मावरा हौकेन ने इसकी निंदा करते हुए लिखा है, “मैं पाकिस्तान पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करती हूं। मासूम नागरिकों की जान गई है। अल्लाह हमारी हिफाजत करे।”
पहलगाम हमले के बाद फवाद खान की बॉलीवुड कमबैक फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज रोक दी गई है। उन्होंने भी ऑपरेशन सिंदूर को शर्मनाक कहा है। फवाद ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, “इस शर्मनाक अटैक में मारे गए और जख्मी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है।” अपनी पोस्ट में फवाद खान ने पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा है ।
बता दें कि कुछ समय पहले फवाद खान, हानिया आमिर ने पहलगाम हमले पर भारतीय लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी ।
















