
करीना कपूर खान, जो हालिया रिलीज हुई विवादित फ़िल्म उड़ता पंजाब में नज़र आईं थी, फ़ैशन मैगज़ीन वोग के इस महीने के संस्करण के मुखपृष्ठ पर आकर वोग की कवर गर्ल बनीं ।
गांठ लगी, खुले बटन वाली सफ़ेद शर्ट , काली स्लिट लेदर स्कर्ट के साथ पहने हुए करीना इस मैगजीन के कवर पेज में चार चांद लगा रही हैं > डम्बल के साथ पोज़, जिमी चू स्ट्रेपी की ऊँची एड़ी की सेंडल, लहराते बाल, हल्का मेक-अप करीना का पूरी तरह से एक सेक्सी लुक दे रहा है । ये मैगज़ीन बॉलीवुड में करीना की यात्रा 'द पावर ऑफ़ करीना- वाई वी आर मेड अबाउट हर' पर छपे आर्टिकल के जरिए उनके बारें में बताएगी ।
करीना कपूर बहुत जल्द आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में सोनम कपूर के साथ नज़र आएंगी ।
















