70वें कांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में अपने आउट्फ़िट्स से जलवा बिखेरने के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई वापस लौट आईं है । इस हफ़्ते की शुरूआत में ऐश अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई वापस आईं ।

ऐश और आराध्या ने मिलकर ऐश्वर्या राय बच्चन की मां वृंदा राय का जन्मदिन मनाया । चूंकि हाल ही में ऐश के पिता कृष्णराज राय का लंबी बीमारी के कारण निधन हुआ जिसके चलते इस सेलिब्रेशन में सिर्फ़ परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए ।

ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई आदित्य ने अपनी मां का जन्मदिन बहुत ही छोटे रूप में मनाया जिसमें सिर्फ़ करीबी लोग ही शामिल हुए । अपनी नानी और दादी के ठीक बगल में बैठे हैं आराध्या बच्चन और विहान राय । वृंदा राय के लिए यह सबसे सुखद क्षण है कि पूरे परिवार ने मिलकर उनका जन्मदिन खास बना दिया ।