एसएस राजामौली की तेलुगु ब्लॉकबस्टर छत्रपति के ऑफिशियल हिंदी रीमेक का खुमार हर तरफ छाया है । ये फिल्म 12 मई 2023 को पूरे भारत में रिलीज के लिए तैयार है । हाल में फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गढ़ा द्वारा निर्मित, इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ एंटरटेनमेंट की डबल डोज देता है ।

12 मई को रिलीज हो रही श्रीनिवास बेलमकोंडा, नुसरत भरुचा और शरद केलकर स्टारर साउथ रीमेक छत्रपति का हाई-ऑक्टेन एक्शन पैक्ड ट्रेलर आउट

श्रीनिवास बेलमकोंडा, नुसरत भरुचा की छत्रपति

छत्रपति के साथ तेलुगु सुपरस्टार श्रीनिवास बेलमकोंडा अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं । इस फिल्म का निर्देशन वीवी विनायक ने किया हैं । फिल्म को काफी बड़े स्केल पर बनाया गया है और इसे एसएस राजामौली के पिता और अनुभवी लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा हैं जिन्हें आरआरआर, बाहुबली सीरीज और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में उनके उल्लेखनीय काम के लिए जाना जाता है ।

इस फिल्म में बेतरीन विजुअल्स से लेकर जोरदार स्टंटबेलमकोंडा और नुसरत भरुचा के बीच की केमिस्ट्री, कोरियोग्राफी, धमाकेदार म्यूजिक, दिलचस्प कहानी तक सब कुछ एकदम परफेक्ट लग रहा है, जिसकी झकल इसके ट्रेलर में भी खूब नजर आई है ।

ऐसे में फिल्म के लीड एक्टर श्रीनिवास बेलमकोंडा ने कहा, “छत्रपति मेरे लिए कई मायनों में एक खास फिल्म है। वीवी विनायक ने मुझे मेरे तेलुगु डेब्यू में डायरेक्ट किया था और अब वह मेरे बॉलीवुड डेब्यू के भी निर्देशक हैं, जो इस सहयोग को और भी अहम बनाता है। छत्रपति एक कमर्शियल पॉटबॉयलर के सभी बॉक्सेज पर टिक करती है और हम दर्शकों के सामने इसे पेश करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते ।

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा कहती हैं,  “श्रीनिवास बेलमकोंडा के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था जो स्क्रीन पर बहुत नैचुरल लगते है - मैं बड़े पैमाने पर बनी इस पैन-इंडिया फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं और टीम छत्रपति इस फिल्म के साथ लोगों को सीटी बजाने और हूटिंग करने के ऐसे कई मौके देती है ।

वहीं फिल्म के निर्माता डॉ जयंतीलाल गढ़ा का कहना हैं, “छत्रपति में एक एक्शन पैक्ड एंटरटेनर की सारी खासियत मौजूद है, जो पैन-इंडिया दर्शकों को खूब भाने वाली है। ट्रेलर फिल्म की पेशकश और हमारी सभी कोशिशो की गवाही देता है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे अपनाएंगे और इस पर अपना जी भरकर प्यार भी लुटाएंगे ।

इस मौके पर निर्देशक वी.वी.विनायक कहते हैं,  “श्रीनिवास बेलमकोंडा एक आदर्श कमर्शियल हीरो हैं जो पूरी सहजता के साथ कुछ बेहद जबरदस्त तरीके से हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टंट करते हैं, जो स्क्रीन्स पर भी जोरदार दिखता है। उसके ऊपर से नुसरत की स्क्रीन प्रेसेंस और प्रदर्शन के साथ-साथ मजबूत कलाकारों की टुकड़ी और कहानी लोगों को बांधे रखेती है और 'छत्रपति' को एक रोमांचक सिनेमाई पेशकश बनाती है ।

वी. वी. विनायक द्वारा निर्देशित और वी. विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित डॉ. जयंतीलाल गढ़ा (पेन स्टूडियोज) प्रस्तुत करते हैं 'छत्रपति'। यह फिल्म एस.एस. राजामौली द्वारा बनाई गई इसी सेम नाम की फिल्म की ऑफिशियल रीमेक है, जिसमें प्रभास नजर आए थे। इस फिल्म के साथ श्रीनिवास बेलमकोंडा बॉलीवुड में अपनी शुरूआत करने जा रहे हैं। यह फिल्म 12 मई 2023 को देश भर में रिलीज़ होगी ।