यश राज फ़िल्मस की सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अभिनीत आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है । अमीरात में 60 दिन के शूटिंग शेड्यूल के बाद, यह जासूसी ड्रामा फ़िल्म अब बनकर तैयार है । यहां फ़िल्म के रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन को शूट किया गया । द डॉक नाइट और द डार्क नाइट राइज़ फेम के एक्शन समन्वयक टॉम स्ट्रथर्स ने निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ इस फिल्म के एक्शन पर काम किया है ।

अली अब्बास जफ़र ने लिखा, ''टाइगर जिंदा है कि शूटिंग काफ़ी थकाऊ, चुनौतीपूर्ण और काफ़ी मजेदार रही । हमने आस्ट्रिया, मोरक्को के पुराने, अपेक्षाकृत अनदेखी जगहों पर इस फ़िल्म को शूट किया और अबू धाबी में बड़े पैमाने पर कई खूबसूरत जगह पर इसे शूट किया गया । बुनियादी ढांचे से, शूटिंग को आसान बनाने तक यहां की सेना ने हमें जो सहयोग किया वह यादगार है । टाइगर और जोया की ये दूसरी जर्नी लार्जर देन लाइफ़ होने वाली है ।''

वैसे तो फ़िल्म के मुख्य-मुख्य शॉट्स पूरे हो गए है, केवल कुछ गाने ही फ़िल्माए जाने बाकी है । आपको बता दें कि यह फ़ि्ल्म साल 2012 में आई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म एक था टाइगर है का सीक्वल है । टाइगर जिंदा है को विदेश की कई खूबसूरत स्थानों पर शूट किया गया है । यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।