कहते हैं कि मेहनत इतनी खामोशी से करो कि कामयाबी शोर मचा दे । मन में अगर कुछ जीतने की लगन हो तो बाहर का शोर कुछ नही बिगाड़ सकता । यानि कि अगर एक बार कुछ करने की ठान लो, तब खून निकले या पसीना, हर दर्द भी हसीन लगता हैं । बॉलीवुड में भी ऐसे कई सुपरस्टार हैं, जिन्होंने अपने किरदार के लिए ऐसी जी-तोड़ मेहनत की कि उनका किरदार हमेशा के लिए यादगार बन गया ।

फरहान अख्तर रणबीर कपूर का बॉडी ट्रांसफ़ॉर्मेशन
इन बॉलीवुड सितारों ने अपने वजन बढ़ाने से लेकर घटाने तक, जिम में घंटों पसीना बहाने से लेकर पूरी डाइट को बदलने तक वह हर तरह की अग्निपरीक्षा से गुजरें हैं । आइए बात करते हैं उन चुनिंदा बॉलीवुड सितारों के बारें में जिन्होंने अपने किरदार के लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्म किया ।
फरहान अख्तर :

एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद फरहान अख्तर फिर से तैयार हैं अपने फैंस को अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा के साथ जिसमें वह एक बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे । बता दें की इस फिल्म के लिए फरहान ने 6 हफ्ते में 15 किलो वजन भी बढ़ाया । इसके पहले अपनी पहली फिल्म भाग मिल्खा भाग में फरहान ने 13 महीने तक कड़ी मेहनत करके एक एथलीट बॉडी बनाई थी और वो लिक्विड डाइट पर भी थे । फरहान की अपने किरदार के लिए की गई हर मेहनत रंग लाई ।
रणबीर कपूर :

रणबीर कपूर ने अभी तक के अपने फ़िल्मी करियर में ऐसे किरदार निभाए जिसके लिए उन्हें किसी बॉडी ट्रांसफ़ोर्म की आवश्यकता नहीं थी । लेकिन उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फ़िल्म संजू, जो संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म है, के लिए उन्हें बॉडी ट्रांसफ़ोर्मे से गुजरना पड़ा । संजय दत्त जैसी बॉडी बनाने के लिए रणबीर ने 8 से 10 महीने तक काफी मेहनत की थी । मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए रणबीर के ट्रेनर उनसे जमकर जिम में कसरत करवाते थे। रणबीर दिन में 5 बार खाना खाते थे । रणबीर कें ट्रेनर उन्हें सुबह 3 बजे फोन करके प्रोटीन शेक पीने के लिए बोलते थे । इस तरह रणबीर संजू के लिए किरदार के लिए 70 किलो से 85 किलो के हुए थे ।
राजकुमार राव :

साल 2017 में आई फिल्म ट्रेप्ड में राजकुमार राव ने भूखा-प्यासा दिखने के लिए 18 किलो वजन कम किया था, जिससे उनका पेट वाकई काफी कम हो गया था । राजकुमार 3 हफ्ते के लिए कठोर डाइट पर थे जहां वो ब्लैक कॉफी और दो गाजर पर पूरा दिन निकाल देते थे । इस फिल्म के तुरंत बाद राजकुमार राव नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित फिल्म बोसः डेड/अलाइव में मोटी तोंद के साथ नजर आए थे । इसके लिए उन्होंने 11 से 13 किलो वजन भी बढ़ाया था । कुछ ही महीनों में राजकुमार का ये बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला था ।
रणदीप हुड्डा :

रणदीप हुड्डा, हर फिल्म में एक अलग किरदार के लिए जाने जाते हैं । उनके अभिनय में उनकी प्रतिभा साफ़-साफ़ नजर आती है । किसी भी किरदार को रणदीप बड़े ही सहजता से निभा लेते हैं । साल 2016 में आई फिल्म सरबजीत में रणदीप ने पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो गलती से भारत-पाक सीमा पार कर लेता है । इस फिल्म में कमजोर दिखने के लिए रणदीप ने महज 28 दिनों में 18 किलो वजन घटाया था । रणदीप की डाइट से कैलोरी और कार्बोहाईड्रेट वाले फूड्स को हटा दिया गया वो सिर्फ प्रोटीन डाइट फॉलो करते थे । सरबजीत, रणदीप के एक्टिंग करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस मानी जाती है।
आयुष शर्मा :

फिल्म लवरात्रि से बड़े परदे पर धमाका करने वाले आयुष शर्मा की एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया और अब आने वाली फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में आयुष की जबरदस्त बॉडी को देख आंखे खुली की खुली रह गई हैं । सलमान खान के अपोजिट एक एंटी रोल में आयुष जच रहें हैं । फिल्म के लिए आयुष शर्मा ने 15 किलो वजन भी बढ़ाया हैं । इसके लिए सलमान ने भी उन्हें ढेर सारी टिप्स दी हैं और आयुष जबरदस्त डाइट भी ले रहे हैं प्रोटीन शेक से लेकर हाई डाइटरी फूड्स , आयुष बल्जी बॉडी के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहें हैं और घंटों तक जिम में पसीने भी बहा रहे हैं । आए दिन सोशल मीडिया पर आयुष अपने वर्कआउट के फोटोज भी शेयर करते रहते हैं ।
















