सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस अपने नए सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है । बिग बॉस 13 का आगाज 29 सितंबर से होने वाला है । मेकर्स इस सीजन को पहले से भी ज्यादा मजेदार और एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश में लगे हुए है । इस बार बिग बॉस 13 में कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे । वहीं अब सुनने में आ रहा है कि, इस बार बिग बॉस 13 में मेकर्स, शो के टेढ़े फैंस के लिए टेढ़ा टास्क #BB13TedhaTask लेकर आ रहे हैं । कॉन्टेस्ट के विनर्स को बिग बॉस स्पेशल तोहफा देंगे । बिग बॉस के ट्विटर हैंडल पर अब इस खास गिफ्ट की घोषणा की गई है । बिग बॉस के इस खास कॉंटेस्ट में कोई भी विजेता बनता है उसे बिग बॉस के हाउस में जाने का मौका मिलेगा ।

Bigg Boss 13: बिग बॉस लवर्स को अब मिल सकता है बिग बॉस के सेट पर जाने का मौका, बस करना होगा ये 'टेढ़ा टास्क'

फ़ैंस को मिलेगा बिग बॉस 13 के सेट पर जाने का मौका

दरअसल, #BB13TedhaTask जीतने वाले को बिग बॉस 13 के सेट पर जाने का मौका मिलेगा । 5 दिन में 5 टेढ़े टास्क दिए जाएंगे, इसमें जीतने वाले को बिग बॉस के आलीशान सेट का दीदार करने का मौका मिलेगा ।

सलमान की दमदार हॉस्टिंग वाले बिग बॉस में इस बार दर्शकों को कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे । जहां सबसे पहले बिग बॉस 13 लोनावाला से शिफ़्ट होकर मुंबई आ गया है वहीं अब सुनने में आ रहा है कि, इस बार पुरुष बिग बॉस की आवाज ही नहीं बल्कि महिला बिग बॉस की आवाज भी सुनने को मिलेगी । इतना ही नहीं इस बार का सीजन पहले सीजन की अपेक्षा कहीं ज्यादा छोटा होगा ।

यह भी पढ़ें : Big Boss 13: सलमान खान के शो में पहली बार गूंजेगी 'लेडी बिग बॉस' की आवाज

बिग बॉस 13 में शामिल होने वाले सभी प्रतियोगियों की सूची अभी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ नाम सामने आ चुके हैं और उनमें से हैं-बॉक्सर विजेंद्र सिंह, टीवी की लोकप्रिय बहू देवोलिना भट्टाचार्य, राजपाल यादव और सीआईडी के दयानंद शेट्टी । इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मी देसाई, महिका शर्मा, मेघना मलिक, पवित्रा पूनिया और आरती सिंह के नामों के भी कयास लगाए जा रहे हैं ।