भुवन बाम जल्द ही लोकप्रिय कॉमेडी द कपिल शर्मा शो में नज़र आएंगे । भारत के सबसे बड़े कॉन्टेट क्रिएटर और अब 2023 के अब तक के सबसे बड़े शो के निर्माता-अभिनेता, भुवन बाम ने हाल ही में एक विशेष एपिसोड के लिए शूटिंग की । भुवन बाम के साथ कपिल शर्मा के शो में बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन, स्टेंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल, दिव्या सिंह अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे । 

द कपिल शर्मा शो में धमाल मचाने आ रहे हैं भुवन बाम, हर्ष गुजराल, दिव्या सिंह और बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन

द कपिल शर्मा शो में नज़र आएंगे कॉमेडियन

भुवन ने सोशल मीडिया पर अपने कॉमेडिक स्केच के कारण और अब ताज़ा खबर में अपने अभिनय के दम पर एक बड़ा नाम बनाया है, और कपिल शर्मा वर्षों से अपनी कॉमेडी शैली और अपने शो के साथ एक घरेलू नाम बन गए हैं, जो लाखों लोगों तक पहुंचता  है। 

भुवन ने सोशल मीडिया पर कहा, “औकात के बाहर आ गया हूं, द कपिल शर्मा शो पर। मुझे शो पे बुलाने के लिए @kapilsharma भैया का शुक्रिया ।”

भुवन बाम एक के बाद एक दो हिट सीरीज़ देने के साथ एक बड़ा नाम बन गए हैं । ताज़ा ख़बर OTT प्लेटफार्मों पर सबसे बड़ी रिलीज़ है, जिसमें फ़र्ज़ी की रिलीज़ से पहले ओरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार शो ने निर्विवाद रूप से 4 सप्ताह के लिए नंबर 1 स्थान बनाए रखा है ।