पिछले कुछ वर्षों में, बॉलीवुड हंगामा ने फ़िल्मी हस्तियों, फिल्मों, संगीत, लाइफ़स्टाइल, टेलीविजन और इंटरनेशनल कंटेंट से जुड़ी खबरों को लेकर एक स्टेंडर्ड बनाए रखा है । एंटरटेनमेंट से जुड़ी हर खबर को आप तक पहुँचाने में बॉलीवुड हंगामा सबसे आगे रहा है । और अब बॉलीवुड हंगामा अपने 25 साल पूरे करता हुआ अपना पहला अवॉर्ड शो, बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन 2023 आयोजित करने जा रहा है । इस अवॉर्ड शो के पहले एडिशन में मनोरंजन उद्योग से जुड़े उल्लेखनीय नामों का सम्मान किया जाएगा, जिसने फ़िल्मों, फ़ैशन और लाइफ़ स्टाइल में अपना अमिट प्रभाव छोड़ा है । अवॉर्ड शो के लिए कुछ ही सप्ताह बचे हैं, ऐसे में, मोस्ट स्टाइलिश इटरनल दिवा के लिए नोमिनेशन सामने आ चुके हैं । करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ, रानी मुखर्जी, सुष्मिता सेन और विद्या बालन को बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन 2023 के मोस्ट स्टाइलिश इटरनल दिवा के लिए नोमिनेट किया गया है ।
![]()
मोस्ट स्टाइलिश इटरनल दिवा
करीना कपूर खान
![]()
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश दिवा के रूप में जानी जाती हैं । अपने फ़ैशन गेम से लेकर अपने दिलकश अंदाज तक करीना कपूर खान ने हर मायने में अपने फ़ैंस का दिल जीता है । फ़ैशन क्वीन करीना ने जहां रील लाइफ़ में अपनी एक्टिंग़ से दर्शकों का दिल जीता है वहीं रियल लाइफ़ में अपनी फ़िटनेस से काफ़ी लोगों को इंस्पायर किया है । सेक्सी ग्लैम लुक से लेकर इंडियन ट्रेदिशनल आउटफ़िट सभी में करीना का फ़ैशन गेम हमेशा से टॉप पॉजिशन पर रहा है ।
कैटरीना कैफ़
![]()
बॉलीवुड में कैटरीना कैफ की खुबसूरती और फ़ैशन गेम हमेशा से ही पसंद किया जाता है । हर आउटफ़िट में बेहद ग्लैमरस लगाने वालीं कैटरीना का स्टाइल स्टेटमेंट उन्हें अन्य अभिनेत्रियों से अलग बनाता है । ऑफ़ कैमरा नो मेकअप लुक में नज़र आने वालीं कैटरीना अपनी फ़िटनेस से भी काफ़ी लोगों को इंस्पायर करती हैं । समय के साथ-साथ कैटरीना की स्टाइल में काफ़ी विकास देखा गया है । सेक्सी ग्लैम डॉल से लेकर भारतीय परिधान जैसे साडी, अनारकली ड्रेस जैसे आउटफ़िट में कैटरीना का लुक हमेशा ही काफ़ी पसंद किया जाता है ।
रानी मुखर्जी
![]()
फ़िल्म कुछ कुछ होता है में रानी मुखर्जी की मिनी स्कर्ट और सिल्वर ड्रेस से लेकर सूट्स और फैशनेबल शॉर्ट ड्रेस सभी में रानी का हर लुक फ़ैशन प्रेमियों को काफ़ी पसंद आया । बॉलीवुड की बबली कही जाने वालीं रानी मुखर्जी के लिए भारतीय पोशाक यानी साड़ी प्रेम भी किसी से छुपा हुआ नहीं है । अपनी स्टाइल और फ़ैशन गेम से रानी अपने फ़ैंस को काफ़ी प्रभावित करती हैं ।
सुष्मिता सेन
![]()
मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन वास्तव में 'फैशनिस्टा' के रूप में जानी जाती हैं । ब्यूटी पीजेंट शोज में सुष्मिता सेन की मौजूदगी शो में चार चांद लगा देती है । सुष्मिता सही मायने में एक परफ़ेक्ट रोल मॉडल हैं इसलिए वह कई फ़ैशन शोज में शोस्टॉपर के रूप में भी देखी जाती हैं । न केवल रियल लाइफ़ में बल्कि ऑन कैमरा भी सुष्मिता सेन का फ़ैशन गेम टॉप पॉजिशन पर रहा है । फ़िल्म मैं हुं न में सुष्मिता की चांदनी स्टाइल साडी आज भी फ़ैशन प्रेमियों की टॉप लिस्ट में है ।
विद्या बालन
![]()
विद्या बालन अपने लुक के सात अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करने के लिए ज्यादा जाती है । बॉलीवुड की शेरनी मानी जाने वाली अभि्नेत्री विद्या बालन यूं तो हर लुक में जंचती हैं लेकिन साड़ी में वह अपने फ़ैंस का दिल जीत लेती हैं । विद्या बालन ने अपने साडी लव से महिलाओं के लिए साडी को लेकर एक नया गोल सेट किया है ।
बॉलीवुड हंगामा द्वारा प्रस्तुत बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स पहला संस्करण, सिनेमा वाले फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी द्वारा क्यूरेट और निर्देशित और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस द्वारा निर्मित, ग्लिट्ज़, ग्लैमर और मनोरंजन का एक शानदार उत्सव होगा, जो 24 मार्च 2023 को मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट, जुहू में आयोजित होगा । सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, पुरस्कार समारोह जीवन के विविध क्षेत्रों से प्राप्तकर्ताओं का जश्न मनाएगा - चाहे वह टेलीविजन, खेल, व्यवसाय, फैशन, ओटीटी, कुलिनरी वर्ल्ड, क्षेत्रीय सिनेमा और बहुत कुछ हो । स्टाइल के इस वार्षिक उत्सव के साथ, 'बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन्स' उन दिग्गजों को सम्मानित करने जा रहा है, जो दुनिया भर में असंख्य भारतीयों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे ।
















