बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना सिर्फ अपनी एक्टिंग या बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्में देने के लिए ही नहीं जाने जाते । वह अपने हेयर स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं । अभिनेता एक नया शार्प हेयरकट किये हुए हैं और आयुष्मान ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपने छोटे बालों वाले लुक के लिए अपने प्रशंसकों के रिक्वेस्ट को सुना ।

आयुष्मान खुराना ने अपने फ़ैंस की रिक्वेस्ट पर चेंज किया अपना लुक ; फ़्लॉन्ट किया न्यू शार्प हेयरकट

आयुष्मान खुराना ने चेंज किया अपना लुक

आयुष्मान कहते हैं, “जब बात मेरी व्यक्तिगत साज-सज्जा की आती है तो मैं इसमें बहुत रुचि रखता हूं । मुझे अलग-अलग लुक रखना पसंद है और मैं अपने हेयर स्टाइल के साथ लगातार प्रयोग करना पसंद करता हूं । मेरे लिए, एक अच्छा हेयरस्टाइल आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में अतिरिक्त उत्साह जोड़ता है ।

वह आगे कहते हैं, “इसलिए, मेरे कॉलेज के दिनों से ही, अपने बालों को अलग तरह से स्टाइल करना और नए लुक आज़माना हमेशा से मेरे लिए एक जुनून रहा है । शुक्र है, क्योंकि मैं एक अभिनेता हूं, मुझे अपनी फिल्मों में भी अलग-अलग हेयर स्टाइल रखने को मिलते हैं! मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से तुरंत अपने हेयर स्टाइल के बारे में प्रतिक्रिया मिलती है ।

आयुष्मान आगे कहते हैं, “लोग बहुत मुखर होकर मुझे बताते हैं कि उन्हें मेरे बाल कैसे पसंद आ रहे हैं या मुझे इसके साथ क्या करना चाहिए! मुझे बार-बार अपने बाल छोटे करने और शार्प स्टाइल करने का अनुरोध मिल रहा था। मेरे नवीनतम हेयरस्टाइल के बाद सोशल मीडिया पर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है ।