भले ही सलमान खान पर कितने की कानूनी केस क्यों न चले, लेकिन इससे उनकी फ़ैन फ़ोलोइंग कम नहीं हुई है । वह अपने फ़ैंस के बीच जितने लोकप्रिय हैं उतने ही ज्यादा वह अपने साथी कलाकारों और दोस्तों के बीच भी लोकप्रिय है । खासकर अपनी महिला दोस्तों के बीच सलमान खान को काफ़ी पसंद किया जाता है, और हो भी क्यों न, आखिरकार सलमान खान उनके साथ अपनी निस्वार्थ दोस्ती जो निभाते है । सलमान खान को महिला कलाकार का फ़िल्मी करियर संवारने के लिए भी खास तौर पर जाना जाता है जैसे-कैटरीना कैफ़, डेजी शाह, जैकलीन फ़र्नांडीज, एली अवराम और यूलिया वंतूर ।

सलमान खान ने एली अवराम को बांहों में भर लिया और ये देख यूलिया वंतूर बस हंसती रह गईं…!

सलमान खान से उनके घर जाकर मिली एली अवराम

हाल ही में एली की मुलाकात सलमान से हुई वो भी उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में, जहां पहले से ही सलमान की कथित गर्लफ़्रेंड यूलिया वंतूर मौजूद थी । अपनी इसी मुलाकात का एक फ़ोटो एली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया । इस फ़ोटो में तीनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं । सलमान ने एली के कंधे पर अपना हाथ रखा हुआ है तो पीछे यूलिया इस पोज पर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं ।

इन सबके अलावा सलमान के लिए राहत की खबर ये भी आ रही है, उन्हें अपने 16 साल पुराने हिट एंड रन केस में उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट को रद्द कर दिया गया है । फ़िल्मों की बात करें तो, सलमान इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म रेस 3, जिसकी शूटिंग लगभग खत्म होने की कगार पर है, में व्यस्त है । इसके अलावा उन्होंने अपनी एक और आगामी फ़िल्म भारत की शूटिंग भी शुरू कर दी है । इस फ़िल्म में सलमान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी । इसके अलावा सलमान दबंग 3 और किक 2, में भी जल्द ही नजर आएंगे । फ़िल्मों के अलावा सलमान ने अपने लोकप्रिय टीवी शो दस का दम का प्रोमो हाल ही में शूट किया ।

यह भी देखें : आइकॉनिक इंडियन डांसर्स के बारें में खुलकर बोलीं एली अवराम | हेलन | माधुरी दीक्षित | प्रियंका चोपड़ा | कैटरीना कैफ़ | गोविंदा

जहां सलमान के ऊपर बॉलीवुड का ढेर सारा पैसा लगा हुआ है वहीं उन पर एक साथ कई कानूनी केस चल रहे है ।