अपारशक्ति खुराना की आने वाली फिल्म 'बर्लिन' अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में धूम मचा रही है। अब, उनकी फिल्म मेलबर्न के प्रतिष्ठित इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 15वें एडिशन में ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर खबर साझा करते हुए लिखा, “#बर्लिन की रोमांचक यात्रा जारी है ! प्रतिष्ठित #बर्लिन फेस्टिवल के 15वें संस्करण में इस फ़िल्म का ऑस्ट्रेलियाई प्रीमियर होने वाला है ।”

अपारशक्ति खुराना की बर्लिन का प्रीमियर
बर्लिन एक डेफ-म्यूट लड़के की कहानी बताती है, जिस पर जासूस होने का आरोप लगाया जाता है और ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है । एक दिलचस्प प्लॉट वाली यह फिल्म दर्शकों को गलतफहमियों और जिज्ञासा के रोलरकोस्टर पर ले जाने का वादा करती है । अतुल सभरवाल निर्देशित इस फिल्म में इश्वाक सिंह, राहुल बोस और कबीर बेदी भी शामिल हैं ।
बर्लिन के अलावा, अपारशक्ति खुराना स्त्री 2 में नजर आएंगे, जिसमें वह अपने दर्शकों की पसंदीदा भूमिका बिट्टू को दोहराते नजर आएंगे। वह वर्तमान में लंदन में 'बदतमीज गिल' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वह परेश रावल और वाणी कपूर सहित कई एक्टर्स के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं। इसके अलावा, उनके पास 'फाइंडिंग राम' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री भी पाइपलाइन में है।
















