अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शुरुआत से ही मीडिया और पैपराजी से अपनी बेटी वामिका और नवजात बेटे अकाय की प्राइवेसी मेंटेन रखने की अपील किया करते थे । और अब जबकि, मीडिया और पैपराजी उनकी प्राइवेसी में दखल न देने की कसौटी पर खरी उतरी तो, बदले में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने थैंक्यू जेस्चर दिखाते हुए मीडिया पर पैपराजी को गिफ्ट भेजकर अपना आभार व्यक्त किया है ।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आभार व्यक्त किया
मीडिया को एक सुन्दर नोट भेजते हुए उसमें, जोड़े ने लिखा, “हमारे बच्चों की गोपनीयता का सम्मान करने और हमेशा सहयोग करने के लिए धन्यवाद! विद लव, अनुष्का और विराट”

विरुष्का एक लो-प्रोफाइल जीवन जीते हैं ताकि वे और उनके बच्चे लगातार मीडिया की नजरों से बच सकें और एक सामान्य पारिवारिक जीवन जी सकें। वे इस तथ्य के बारे में बेहद विचारशील हैं कि उनकी गोपनीयता की रक्षा करने से उनके परिवार और वे अपने बच्चों की परवरिश पर अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं।
















