स्लमडॉग मिलियनेयर, मिस्टर इंडिया और जुग जुग जियो जैसी फिल्म्स में अपनी बेहतरीन अदायगी को बड़े पर्दे पर दर्शाने वाले एक्टर अनिल कपूर बहुत ही ज़बरदस्त अभिनेता हैं इसमें कोई शक नहीं है । 40 साल के करियर में उन्होंने हर तरह के रोल्स और जॉनर में अपना हाथ आजमाया है । अभिलाषी एक्टर्स के लिए अनिल कपूर एक आइकॉन के रूप में देखे जाते हैं। लेकिन केवल एक्टिंग में ही नहीं बल्कि अनिल कपूर फिटनेस के मामले में भी एक आइडल हैं, जो उम्दा फिटनेस लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं । अनिल कपूर न केवल ख़ुद फिट रहते हैं बल्कि उन्होंने अपने दोस्तों ख़ासकर अनुपम खेर को भी फिट रहने के लिए प्रेरित किया ।

अनुपम खेर ने अनिल कपूर को दिया अपनी फ़िटनेस का क्रेडिट ;  “अनिल की वजह से मैं अपना 10 किलो वजन घटा पाया”

अनिल कपूर ने अनुपम खेर को भी फिट रहने के लिए प्रेरित किया  

एक कार्यक्रम के दौरान, जिसमें अनिल कपूर और अनुपम खेर दोनों शामिल हुए थे, अनुपम खेर ने अपनी फ़िटनेस का प्रेरणा स्रोत अनिल कपूर को बताया । अनुपम खेर ने बताया की कैसे अनिल ने उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित किया । अनिल कपूर फिटनेस के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं और अतीत में उन्होंने अपने कड़े वर्कआउट की कुछ झलकियाँ साझा की हैं । चाहे वह क्रायो चैम्बर हो या इंटेंस ट्रेडमिल रन और ऑक्सीजन थेरेपी एक्टर दर्शकों के साथ समय समय पर पसीना बहाते हुए अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर करते हैं।

अनिल कपूर के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में अहम किरदार निभाएंगे। साथ ही वह एनिमल में भी रणबीर कपूर के संग काम करते नज़र आएंगे।