TVF वाकई आज की तारीख़ में सबसे बड़े और भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर्स में से एक बन चुका है। इन्होंने लगातार ऐसे शोज़ बनाए हैं जो लोगों के दिलों से जुड़ जाते हैं। दर्शकों की पसंद को ये जिस तरह समझते हैं और उसी हिसाब से कहानियाँ पेश करते हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है। TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार ने न सिर्फ़ वेब स्पेस में स्टोरीटेलिंग का तरीका बदल दिया, बल्कि कई बेहतरीन टैलेंट्स को भी मौका दिया। ऐसा ही एक टैलेंट हैं अमोल पाराशर, जिन्हें हाल ही में ग्राम चिकित्सालय में देखा गया। शो को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, और इसी बीच अमोल ने अपने सफर को याद करते हुए अरुणाभ कुमार के प्रति अपना आभार जताया है।

ग्राम चिकित्सालय शो के स्टार अमोल पराशर ने TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार को बताया रियल बॉस मैन ; “ऑन-स्क्रीन कहानी कहने का सपना लेकर आए मेरे जैसे कई IITian के बने गाइड”

अरुणाभ कुमार के लिए अमोल पराशर की खास बात

अमोल पाराशर ने अपने सोशल मीडिया पर अरुणाभ कुमार के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया। साथ ही लिखा, “GC (ग्राम चिकित्सालय) के लिए मिल रहे प्यार के बीच, थोड़ी सराहना और तालियां बॉस मैन @arunabhkumar के लिए भी बनती हैं। जब मैं इस शहर में आया था, तब लगा था कि शायद मैं ही अकेला पागल हूं जिसने वो 'कीमती डिग्री' छोड़ दी है… लेकिन फिर सुना कि और भी IITian उसी वक़्त यहां पहुंचे थे, ऑन-स्क्रीन कहानी कहने का सपना लेकर।”

“AK बहुत जल्दी वो गाइड बन गए जिसने हम सबको एक साथ जोड़ा, हमें एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए मोटिवेट किया और पूरी शिद्दत से यकीन किया कि हम इस गेम को जीत सकते हैं (जिसमें ना हमारे पास कोई अनुभव था, ना कोई ट्रेनिंग… बस थोड़ा सा हुनर और बहुत सारा भरोसा)। उस वक़्त मुझे उसके ये विश्वास थोड़े अजीब लगते थे… आखिर हम जैसे बेसहारा लोग क्या ही कर सकते थे, जिन्हें इंडस्ट्री में कोई जानता तक नहीं था, कामयाबी की राह तो बहुत दूर की बात थी।”

“अगले कुछ सालों में मैंने अपनी आँखों से देखा कि कैसे उन्होंने अपने अलग तरह के सपने को सच कर दिखाए, और साथ ही देखा @theviralfever का ऐसा जलवा, जो ना सिर्फ इंडस्ट्री में टिक गया बल्कि खेल के सारे नियम ही बदल डाले। जैसी कहानियों पर किसी ने दांव नहीं लगाया, वैसे किस्सों पर भरोसा किया गया... जैसे टैलेंट को कोई मौका नहीं देता, वैसे चेहरों को मंच मिला – ये AK और TVF की पहचान बन गई। और AK का लोगों और उनके हुनर पर जो आंख मूंदकर भरोसा होता है, उसी ने मुझे वो मौका दिया जो शायद उस वक़्त मुंबई में कोई और नहीं देता – DJ चितवन बनने का।”

“ट्रिपलिंग से लेकर अब ग्राम चिकित्सालय तक, मुझे ऐसे किरदार निभाने का मौका मिला जो अक्सर 'टाइप' के खिलाफ जाते थे। और हर बार, सबसे पहले AK का यक़ीन आया बाकी दुनिया की हाँ उससे बाद में हुई। क्रिएटिविटी की उस पागल दुनिया में, जहाँ कोई भी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं जानता और इसलिए ट्रेंड्स का आसानी से पीछा किया जाता है, AK अपनी कहानियों को सच्चे विश्वास से जोड़कर रखते हैं। ग्राम चिकित्सालय भी ऐसी ही एक खास क्रिएशन है निडर, जमीन से जुड़ी, मज़ेदार और कुछ हटकर। ये शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। हमेशा विश्वास करने के लिए, हमेशा नए प्रयोग करने के लिए, और हमेशा लोगों के काम के लिए उनका साथ देने के लिए शुक्रिया। उम्मीद है ये जज्बा तुम और TVF दोनों के साथ यूं ही बना रहेगा। 10 साल की इस वायरलनेस को सलाम और आने वाले कई और सालों के लिए भी।”

अमोल पराशर कमाल के टैलेंट वाले हैं, खासकर उनकी चिटवन शर्मा की भूमिका जो TVF ट्रिपलिंग में बहुत पसंद की गई थी। उस रोल से उन्होंने लोगों के दिल में अपनी खास जगह बना ली थी। अब वो वापस ‘ग्राम चिकित्सालय’ में आए हैं और अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फिर से सबका दिल जीत रहे हैं।

वेब कंटेंट की दुनिया में क्रांति लाने से लेकर यादगार कहानियां बनाने और नए टैलेंट को मौका देने तक, TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार ने भारत की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी कहानी दिखाती है कि विजन, नवाचार और बेहतरीन कहानी कहने की ताकत क्या कर सकती है।

TVF भारत के डिजिटल एंटरटेनमेंट सेक्टर में शुरुआती कंपनियों में से एक था। उन्होंने ऐसे वीडियो बनाए जो इंडिया की राजनीति, फिल्मों, लाइफस्टाइल और नए सामाजिक विचारों जैसे कई विषयों को कवर करते थे।