हाल ही में, तेरा यार हूं मैं के निर्माताओं ने एक अनोखे मुहूर्त समारोह से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस समारोह में आमिर खान और अजय देवगन की मौजूदगी रही। दोनों ने अपने आशीर्वाद के साथ अमन इंद्र कुमार को लांच किया। प्यार, दोस्ती और भाईचारे से भरपूर, दिल को छू लेने वाली इस कहानी में आकांक्षा शर्मा और परेश रावल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं ।

तेरा यार हूं मैं की शूटिंग हुई शुरू
फिल्म के फर्स्ट फेज की रोमांचक शुरुआत आज मुंबई में हुई। इसकी शूटिंग दिसंबर तक होगी। निर्माताओं का लक्ष्य जनवरी 2025 तक शूटिंग पूरी करने का है। रोमांस, कॉमेडी, डांस और एक्शन से भरपूर यह फिल्म नवोदित अमन इंद्र कुमार को अपनी डायनेमिक एक्टिंग और बहुमुखी प्रतिभा दिखाने के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म देता है।

मिलाप मिलन जावेरी द्वारा निर्देशित, तेरा यार हूं मैं संगीत और एक्शन से भरपूर रोमांटिक स्टाइल की फिल्म है। यह फिल्म डायरेक्टर जावेरी के लिए भी एक कमबैक है। इंद्रा एंटरप्राइज और बीआईके प्रोडक्शंस के तहत अजय मुर्डिया और बीना इंद्र कुमार द्वारा निर्मित, यह फिल्म मुंबई फिल्म्स ने प्रजेंट की है। एक मनोरंजक और अविस्मरणीय अनुभव का वादा करते हुए, यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।
















