दृश्यम (2015) और दृश्यम 2 (2022) की अपार सफलता के बाद अब अजय देवगन दृश्यम 3लेकर आ रहे हैं । लेकिन इस बार अजय देवगन की दृश्यम 3में पहले से भी ज्यादा थ्रिल और सस्पेंस एड करने की प्लानिंग है इसलिए वह नई स्तर कास्ट को भी एड कर रहे हैं । इसी बीच कुछ खबरों में कहा जाने लगा कि, दृश्यम 3 में परेश रावल नजर आ सकते हैं । और अब इस ख़बर पर परेश रावल ने चुप्पी तोड़ी है और इसके पीछे का सच भी बताया है ।

दृश्यम 3 में परेश रावल ?
हाल ही में फिल्म चर्चा में रही जब रिपोर्ट्स आईं कि दिग्गज अभिनेता परेश रावल, अजय देवगन की दृश्यम 2 में नज़र आ सकते हैं। हालांकि, अब खुद परेश रावल ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा से खास बातचीत में उन्होंने कहा, “नहीं, मैंने दृश्यम 3 साइन नहीं की है। इन खबरों में ज़रा भी सच्चाई नहीं है।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्म के लिए ऑफर मिला था, तो उन्होंने जवाब दिया, “हां, मेकर्स ने मुझसे संपर्क किया था, लेकिन मुझे वो रोल पसंद नहीं आया। मज़ा नहीं आया (मेरे हिस्से का किरदार पढ़कर)।”
परेश रावल ने आगे कहा, “स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है, मैं वाकई इम्प्रेस हुआ। लेकिन अच्छी स्क्रिप्ट में भी वो रोल चाहिए जो करने का एक्साइटमेंट दे, वरना मज़ा नहीं आएगा।”
इस दौरान बातचीत में उनकी हालिया रिलीज़ थामा का ज़िक्र हुआ, जिसमें उन्होंने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया है जिसे शक है कि उसके बेटे के ‘पंचिंग मशीन जैसे दांत’ उग आए हैं। इस पर परेश रावल मुस्कुराए और बोले, “हां, सुना है फिल्म अच्छा कर रही है।” उन्होंने यह भी बताया कि “मैं अहमदाबाद में हूं,” यानी संभवतः उन्होंने अभी तक फिल्म देखी नहीं है।
दृश्यम, एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को बचाने की कोशिश करता है, जब वे गलती से एक ऐसे युवक की हत्या कर बैठती हैं जो बेटी से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था । मारा गया युवक एक ताकतवर पुलिस अफसर का बेटा होता है, जो किसी भी कीमत पर सच का पता लगाने में नाकाम रहता है । पहले भाग की यह दिमागी जंग दृश्यम 2 में भी जारी रहती है और अब दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है कि तीसरे भाग में इस कहानी का अंजाम क्या होगा।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही अजय देवगन की दृश्यम 3 दिसंबर में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। यह फ़िल्म अगले साल 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी ।
















