इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर के निर्माताओं ने आज फिल्म से एक और बड़े चेहरे का फ़र्स्ट लुक रिलीज कर दिया है । आरआरआर के निर्माताओं ने आज आलिया भट्ट के जन्मदिन 15 मार्च को फ़िल्म से आलिया के फ़र्स्ट लुक को रिलीज कर दिया है । आलिया भट्ट इस फ़िल्म में सीता नाम के किरदार में नजर आएंगी ।

आलिया भट्ट का फ़र्स्ट लुक रिलीज
जब से पैन-इंडिया मैग्नम-ओपस आरआरआर की घोषणा हुई है, तब से दर्शक फिल्म का सिनेमाई जादू देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के सभी कैरेक्टर पोस्टर्स और लुक्स को संपूर्ण देश की जनता से खूब प्यार और प्रशंसा मिल रही है।
आरआरआर में अजय देवगन, आलिया, राम चरण और एनटीआर जूनियर जैसे कलाकार हैं। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित, फिल्म में कलाकारों की शानदार टोली है जो एक रिकॉर्ड ब्रेकर और ब्लॉकबस्टर होने का वादा करती है।
आरआरआर 13 अक्टूबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ।
















