करण जौहर निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अपनी रिलीज़ से कुछ ही दिन दूर है ऐसे में फ़िल्म के लिए एक्साइटमेंट लेवल काफ़ी ज्यादा हाई हो चुका है । रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अपने पोस्टर, टीज़र, ट्रेलर और गानों को लेकर पहले ही लोगों की प्रत्याशा बाधा चुकी है ऐसे में अब फ़िल्म से जुड़ी एक और अपडेट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट को पहली बार एक मीडिया पर्सन का किरदार निभाने का मौका मिला है जिसे लेकर वह बहुत उत्साहित है ।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट बनीं जर्नलिस्ट
फिल्म के प्रमोशन के लिए मीडिया संग बातचीत से पहले, एक सूत्र ने खुलासा किया, “यह कई मायने में आलिया के लिए ख़ास फ़िल्म है । रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में पहली बार आलिया एक मीडिया पर्सन का किरदार निभा रही हैं । बचपन से आलिया को शौक था पत्रकार बनने का इसलिए, वह इसे लेकर उत्साहित हैं ।”
इसके अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, आलिया की माँ बनने के बाद पहली रिलीज़ है । अभिनेत्री से जुड़े क़रीबी सूत्र ने बताया, “वह इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं । लेकिन अपने पति रणबीर कपूर के विपरीत, वह सार्वजनिक रूप से अपने बच्चे के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहती हैं ।”
दिलचस्प बात यह है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह एक मिठाई बनाने वाले यानी हलवाई की भूमिका निभा रहे हैं । उनका पंजाबी किरदार मिठाई वाले के परिवार से आता है।
करण जौहर द्वारा निर्देशित, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम रोल में नज़र आने वाले हैं । यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
















