सबसे कम समय में अपनी फ़िल्म की शूटिंग ख़त्म करने से लेकर अपने अनुशासन के लिए जाने जाने वाले, अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं । और ये सब वह मुमकिन कर पाते हैं अपनी फ़िटनेस से । 57 की उम्र में भी अक्षय कुमार ख़ुद को काफ़ी फिट रखते हैं । अपनी फ़िटनेस को लेकर बहुत सजग रहने वाले अक्षय कुमार भले ही फिटनेस फ्रीक हो लेकिन कुछ ऐसे चीट मील हैं जिन्हें वह ख़ुशी ख़ुशी खाते हैं और जिन्हें खाकर उन्हें कोई अफ़सोस भी नहीं होता । हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने उस चीट मील के बारें में खुलासा किया ।

इस चीट मील को खाकर भी फिट रहते हैं अक्षय कुमार ; फिटनेस आइकॉन ने शेयर किया अपना फ़ेवरेट सीक्रेट फूड

अक्षय कुमार का पसंदीदा चीट मील

हाल ही में एक्ज़िबिट मैगज़ीन को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अक्षय ने फिटनेस रूटीन के बाद करने वाले अपने चीट मील के बारें में खुलासा किया । अक्षय ने कहा, “अजवाइन का पराठा, मेरा चीट मील होता है ! इसे मेरी माँ हर रविवार को बनाती थी । यह मुझे पुरानी यादों और सुकून का एहसास कराता है । मैं भारतीय खाने का भी बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ, और सरसों का साग मेरे दिल में एक खास जगह रखता है । ये भोजन मुझे घर, परंपरा और हमारी संस्कृति को परिभाषित करने वाले स्वादों की याद दिलाते हैं ।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो, 2025 में स्काइफ़ोर्स की रिलीज़ के बाद अब वह सी. शंकरन नायर की बायोपिक फ़िल्म - केसरी: चैप्टर 2, हाउसफुल 5, भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल, जॉली एलएलबी 3 में लीड रोल में नजर आने वाले हैं । इसके अलावा अक्षय हेरा फेरी 3 को भी जल्द ही शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं ।