संजय दत्त ने शमशेरा के ट्रेलर में शुद्ध सिंह के अपने डेयरडेविल अवतार से सभी को चौंका दिया है । अब संजय दत्त ने जिम से अपने डेडली लुक की एक झलक शेयर की हैं । ऐसे में संजय दत्त को देखने के बाद लगता है मानों वो अपनी पावर पैक्ड परफॉर्मेंसेज से सभी का दिल जीतने के पूरे मूड में है ।

शमशेरा की रिलीज से पहले संजय दत्त ने जिम से दिखाया अपना डेयरडेविल अंदाज

शमशेरा में संजय दत्त का डेयरडेविल अंदाज

हाल ही संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिय पेज अपना डेडली जिम लुक शेयर किया हैं। इस तस्वीर में एक्टर की फीजीक सभी को फिटनेस मोटिवेशन देने के लिए काफी हैं। संजय दत्त ने इसके साथ लिखा, “क्योंकि जो खुद को जीत लेता है वही सबसे ताकतवर योद्धा होता है । #DuttsTheWay”

अपनी पिछली रिलीज में अधीरा और काका कान्हा जैसे दमदार किरदारों को पेश करने के बाद, संजय शमशेरा में शुद्ध सिंह के एक और शक्तिशाली किरदार के साथ आने के लिए तैयार हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

शमशेरा के अलावा, संजय दत्त के रोमांचक लाइनअप में घुड़चड़ी और बाप शामिल हैं । इसके अलावा, और भी कई प्रोजेक्ट हैं जिन पर वह काम कर रहे हैं, जिनकी घोषणा अभी नहीं की गई है ।