लोकप्रिय एक्टर अदिवी शेष अब बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं बहुप्रतीक्षित एक्शन स्पाई थ्रिलर गुडाचरी 2 में। यह फिल्म गुडाचरी की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद बनी सीक्वल है और इसमें ज़बरदस्त कहानी, थ्रिलिंग एक्शन और दमदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी।

गुडाचरी 2 में अदिवी शेष के साथ इमरान हाशमी
इस खास कोलैबरेशन के बारे में बात करते हुए अदिवी शेष ने बताया कि इमरान हाशमी के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, “मैं वाकई बहुत खुश हूं कि इमरान हाशमी गुडाचरी 2 का हिस्सा हैं। मैं सालों से उनके काम का फैन रहा हूं – मुझे याद है कैसे मैं थिएटर में जाकर उनकी फिल्मों को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाता था। आज उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बहुत खास है। ऐसा लगता है जैसे जिंदगी ने एक पूरा चक्र पूरा किया हो। वो अपने किरदारों में जो गहराई और चार्म लाते हैं, वो फिल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाएगा। ये सिर्फ एक साथ काम करना नहीं है – ये एक फैन का सपना पूरा होना है। मुझे आज भी उनके गानों पर डांस करना याद है जो पार्टी एंथम बन चुके हैं और आज भी बजते हैं।”
फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं न्यू-एज फिल्ममेकर विनय कुमार सिरीगिनीडी, और इसे प्रोड्यूस कर रही है वो टीम जो भारतीय सिनेमा में हमेशा नई सीमाएं पार करती आई है। गुडाचरी 2 को अब तक की सबसे बड़ी स्पाई थ्रिलर में से एक माना जा रहा है। अदिवि शेष एक बार फिर अपने दमदार किरदार में लौट रहे हैं, और इमरान हाशमी की एंट्री इस मिशन को और भी खास बना रही है। इस फिल्म से दर्शकों को मिलेगा भरपूर सस्पेंस, ट्विस्ट्स और इंटरनेशनल लेवल का जासूसी थ्रिल।
















