डायरेक्टर आनंद एल राय मेलोडियस हिट्स देने के लिए सुप्रसिद्ध हैं । तनु वेड्स मनु से लेकर उनकी हालिया रिलीज़ रक्षाबंधन तक, म्यूजिक उनकी फिल्मों का एक अभिन्न अंग रहा है । इस साल उनकी फिल्म रांझणा अपने 10 साल पूरे करने का जश्न मना रही है । फ़िल्म में म्यूजिक मेस्ट्रो ए. आर. रहमान ने संगीत दिया है, जिसके बोल प्रशंसित गीतकार इरशाद कामिल ने लिखें हैं । इस फ़िल्म से आनंद एल राय और ए. आर. रहमान ने पहली बार साथ काम किया था । इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए आईये इस मास्टरपीस की 5 गानों को रिवाइंड कर इनका आनंद लें ।

धनुष और सोनम कपूर स्टारर रांझना के 10 साल पूरा होने पर डायरेक्टर आनंद एल राय ने सेट से शेयर की अनदेखी तस्वीरें ; फ़िल्म की कहानी ही नहीं गानों ने भी बनाया इसे म्यूजिकल हिट

रांझणा ने पूरे किए 10 साल 

1 रांझणा :- जसविंदर सिंह और शिराज उप्पल द्वारा गाये इस पेप्पी टाइटल ट्रैक में कुंदन के किरदार को दर्शाया गया है, जिसे सुपरस्टार धनुष ने निभाया है। इस गाने में कुंदन अपने बचपन का प्यार जोया के प्रति व्यक्त करता है। यह गाना आज भी सोशल मीडिया पर फैंस दिल में एक खास जगह रखता है ।

2 बनारसिया :- इस गाने को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है, जिसमें जोया (सोनम) अपने बचपन के दोस्त कुंदन को चिढ़ाती है । गाने के बोल कुंदन (धनुष) के किरदार और उनके  मासूम स्वभाव को चंचल तरीके से व्यक्त करते हैं ।

3 पिया मिलेंगे :- इस सूफी गाने में कुंदन की जोया के लिए तड़प और प्यार को दर्शाया गया है । सुखविंदर सिंह द्वारा गाये गाने के शब्द सुनकर सुननेवाले मदहोश हो जाते हैं । गाने में कुंदन का जोया के प्रति प्यार दर्शाता है ।

4 तुम तक :- गाना जोया के लिए प्यार का एक काल्पनिक प्रस्ताव को दिखाता है । बहुमुखी प्रतिभा के धनी जावेद अली द्वारा गाया गया यह गाना ए. आर. रहमान की संगीत प्रतिभा का एक और नमूना है जो आपको एक रोमांटिक ट्रांस में ले जाएगा । एक बेहतरीन रोमांटिक नंबर 'तुम तक', जोया के लिए कुंदन के प्यार को परिभाषित करता है ।

5 ऐसे ना देखो :- जैज़ फील देने वाले इस गाने को म्यूजिकल जीनियस ए. आर. रहमान ने गाया है। बैकग्राउंड में गाना उस समय बजता है जब जोया कुंदन से बात नहीं कर रही होती है, और कुंदन उसकी दोस्ती को फिर से हासिल करने की पूरी कोशिश करता है ।

रांझणा एक ऐसी फिल्म है, जिसने भी इसे देखा है, इससे खुद को करीब से जोड़ पाया है । इस फ़िल्म के लिए प्यार और इसके गाने आज भी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह रखते हैं ।