
सलमान खान ने हाल ही में अपनी आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है के पहले शूटिंग शेड्यूल की शूटिंग ऑस्ट्रिया में पूरी कर ली है । फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिले में सलमान अपनी फ़िल्म की टीम के साथ इन ऑस्ट्रिया में थे और वहां उनकी मुलाकात प्लेब्यॉय गर्ल से हुई और उन्होंने सलमान के साथ फ़ोटो भी खिंचाई ।
इस तस्वीर में सलमान खान 21 वर्षीय ऑस्ट्रीयन ब्यूटी रोंजा फ़ोर्चर के साथ नजर आ रहे हैं । यह तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है । फिल्म में उनकी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है उनका सलमान के किरदार से कुछ नाता तो जरुर होगा । रोंजा फ़ोर्चर एक 21 वर्षीय मॉडल/अभिनेत्री है, जो अप्रैल 2017 के अंक के लिए प्लेबॉय मैगज़ीन के कवर पर नजर आईं थी । रोंजा फ़ोर्चर के अधिकांश फोटोशूट में नग्न फोटो भी शामिल हैं ।
दरअसल, टाइगर जिंदा है साल 2012 में ब्लॉकबस्टर फ़िल्म एक था टाइगर है का सीक्वल है । सलमान खान और कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म टाइगर जिंदा है को सुल्तान के निर्देशक अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















