
महिलाओं के अधिकार की पैरवी करती फ़िल्म पिंक में अमिताभ बच्चन ने महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने वाले एक वकील की भूमिका निभाई और इस फ़िल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिया । फ़िल्मी पर्दे पर महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाले अमिताभ अब असल जिंदगी में भी ऐसा ही कुछ करते हुए नजर आएंगे । हाल ही में अमिताभ ने, एक टीवी शो का प्रोमो शूट किया है जो जल्द ही छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाला है ।
आपको बता दें कि, स्टार प्ल्स पर एक शो प्रसारित होने वाला है जिसका नाम है 'क्या कसूर है अमला का' , जो कि तुर्की नाटक 'फतमागुल' से प्रेरित है, इसमें पंखुरी अवस्थी ने मुख्य भूमिका निभाई । इस शो में के प्रोमो में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे जो कि समाज से ये सवाल करते हुए नजर आएंगे कि आखिर क्यों बलात्कार पीड़ित को समाज बुरी नजर से देखता है साथ ही समाज के पाखंडी मानकों पर भी सवाल उठाते हुए नजर आएंगे । दरअसल यह शो, सामूहिक बलात्कार और सामाजिक दबाव के विषय से संबंधित है । य शो दिखलाता है कि हमारे समाज में बलात्कार पड़ित महिलाओं को दोषी माना जाता है न कि बलात्कार करने वालों को । यह गलत है और हमें अपनी मानसिकता में बदलाव लाना चाहिए ।
अमिताभ बच्चन ने कई सामाजिक मुद्दों को उठाया है चाहे वो स्वच्छ भारत अभियान हो या फिर महिला सशक्तिकरण का मुद्दा, हर मुद्दे पर बिग बी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं >और अब एक बार फ़िर अमिताभ महिलाओं के लिए सामने आए हैं ।
कथिततौर पर यह शो स्टार प्ल्स चैनल के कैम्पेन नई सोच का एक हम हिस्सा है और इस शो से अमिताभ बच्चन के अलावा आमिर खान और शाहरुख खान जैसे कई बड़े स्टार जुड़ें ।
















