जब से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी हुई है तब से ये जोड़ी, मनोरंजन उद्योग के एक पावर कपल के रूप में खुद को पेश करती हुई नजर आती हैं । लेकिन दुर्भाग्य से कई सारे मनोरंजन संगठनों को बिपाशा के साथ करण का आना रास नहीं आ रहा है ।

जाहिरतौर पर बिपाशा ने पहले से ही ये साफ़ कर दिया है कि वह किसी भी कार्यक्रम में शामिल होगीं तो सिर्फ़ अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ । हालांकि ये नियम उनके खुद के बनाए हुए है इसलिए वे इसमें अपने तरीके से बदलाव भी कर सकती है । लेकिन उनके पिछले दिनों हुए प्रतिष्ठित फ़ैशन शो में अनप्रोफ़ेशनल रवैये से अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजक बेहद नाराज हैं और बिपाशा को ये सख्त हिदायत दी है कि वह शो में आएंगी लेकिन अपने पति को साथ लेकर नहीं आएंगी । अब बिपाशा बसु अपने आगामी अंतरराष्ट्रीय कॉन्सर्ट टूर्स, जहां बिपाशा को परफ़ोर्म करना है, में अपने पति के बिना ही पहुंचेगी ।

बहरहाल अब बिपाशा बसु के पास इस बात को मानने के अलावा और कोई चारा भी नहीं है ।