
बीते साल डेविड धवन ने अपने बेटे वरुण धवन के साथ सलमान खान की सबसे लोकप्रिय क्लासिक फ़िल्म जुड़वा के सीक्वल का ऐलान किया था । इस फ़िल्म में वरुण सलमान खान के रोल को निभाते हुए नजर आएंगे और उनके किरदार की तरह डबल रोल में नजर आएंगे । आपको बता दें कि वरुण पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे, और हाल ही में डेविड अपने जुड़वा बेटों के साथ नजर आए ।
हाल ही में हमने आपको बताया कि डेविड धवन के निर्देशन में बन रही जुड़वा 2 की शूटिंग लंदन में शुरु हो चुकी है । वरुण इस फ़िल्म में प्रेम और राजा के किरदार में नजर आएंगे । हाल ही में प्रेम और राजा बने वरुण अपने निर्देशक पिता डेविड धवन के साथ पोज देते हुए नजर आए । इस फ़ोटो को वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “Till today I didn’t know there where two of us #rajaandprem.”
जुड़वा फ़िल्म के सार को बनाए रखते हुए इसमें कुछ चीजों को जैसा का तैसा रखा है, जैसे फ़िल्म के कुछ चार्ट्बस्टर गाने, किरदार इत्यादि । जुड़वा 2 को आज के समय को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है । इसके ऑरिजनल वर्जन में करिश्मा कपूर और रंभा लीड एक्ट्रेस थी जबकि इसके दूसरे भाग में जैकलीन फ़र्नांडिज और तापसी पन्नू को साइन किया गया है । तापसी इस फ़िल्म में एक अमीर एनआरआई लड़की बनी हैं । जुड़वा 2 को साजिद नाडियाडवाला द्दारा प्रोड्योस किया गया है यह फ़िल्म 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















