
आज के समय में हर कोई लैंगिंग समानता पर जोर दे रहा है और हर कोई इसके लिए आगे बढ़कर कैम्पेनिंग कर रहे हैं । और इस कैम्पेन में अब एक बड़ा नाम जुड़ गया है और वो है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का । आपको बता दें कि अगले हफ़्ते अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, और इसके पहले अमिताभ ट्विटर पर लैंगिक समानता का समर्थन करते हुए दिखाई दिए ।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करके कहा है कि वे अपनी सारी संपत्ति अपने दोनों बच्चों के नाम करते हैं । इसमें उन्होंने लिखा है, 'मेरी मौत के बाद मेरे पीछे जो कुछ बचेगा, वह मेरी बेटी और बेटे में बराबर बंटेगा'। बता दें कि अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा इनके बेटा और बेटी हैं । अमिताभ इस ट्वीट में एक बैनर लिए दिख रहे हैं, जिसमें जेंडर इक्वलिटी और वीआरइक्वल के हैशटेग से इस संदेश को उन्होंने ट्वीट किया है । ‘When I die, the assets that I shall leave behind, shall be shared equally between my daughter and my son! #GenderEquality #WeAreEqual’.
सदियों से एक प्रथा चली आ रही है कि आम तौर पर घर की संपत्ति बेटे के नाम की जाती है और घर की बेटी के नाम पर कुछ भी नहीं किया जाता, इसलिए लैंगिक समानता के संदर्भ में अमिताभ ने यह कदम उठाया ताकि लोग उनके इस कदम से प्रेरणा लें । अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर एक लेटर पोस्ट करते हुए इस बारें में लिखा कि “The office of the public servants that promote various campaigns are keen for this .. and so I do it .. though talking about it and exhibiting its plea is hesitating for me ..”
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन जल्द ही राम गोपाल वर्मा की आगामी फ़िल्म सरकार 3 में एक बार फ़िर सुभाष नागरे की सशक्त भूमिका में नजर आएंगे ।
















