News+Feature_620x450

जब से साल 2015 जुलाई में फ़िल्म 'बाहुबली- द बिगनिंग' रिलीज हुई है तब से एक सवाल कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ? ने पूरे देश को परेशान कर रखा है । और अब सभी के सवालों का जवाब देने आ रही है 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' । ये फ़िल्म इस साल की सबसे बहुप्रतिक्षित फ़िल्म मानी जा रही है और जिसका इंतजार सबको है लेकिन इस फ़िल्म को सबसे पहले कौन देखेगा ?

हाल ही में इसका खुलासा हुआ जब खबर आई कि 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' का खास प्रीमियर 27 अप्रैल को यूनाइटेड किंगडम में आयोजित किय जाएगा और जिसकी मुख्य अतिथी होंगी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय । सुनने में तो ये भी आ रहा है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले सकते हैं । हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है ।

आपको बता दें कि 27 अप्रैल को बकिंघम पैलेस में भारतीय दूतावास और ब्रिटिश सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत की आजादी के 70 साल का जश्न मनाया जाएगा । बता दें कि इसी कड़ी में द ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट भारतीय फिल्मों को दिखाएगा, जिसमें बाहुबली भी शामिल है । इसी के साथ ब्रिटिश की बेहतरीन फिल्मों की स्क्रिनिंग भी भारत में की जाएगी । इसी कार्यक्रम के दौरान 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' का प्रीमियर होगा । मंगलवार को ही महारानी एलिजबेथ ने यूके-इंडिया ईयर ऑफ कल्चर को लॉन्च किया । इस मौक पर भारत की बड़ी हस्तियां मौजूद थीं और जिसमें शामिल हुए कमल हासन, सुरेश गोपी, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, फैशन डिजाइनर मनीष अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा, सिंगर-एक्टर गुरदास मान, सितार प्लेयर अनुष्का शंकर जैसे स्टार्स ।

'बाहुबली- द बिगनिंग' के विजुअल इफैक्ट्स ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था । और सुनने में आ रहा है कि इसके दूसरे भाग 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' में और भी ज्यादा और बेहतरीन विजुअल इफैक्ट्स देखने को मिलेंगे । हाल ही में फ़िल्म के मेकर्स ने अपनी इस फ़िल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया जो आते ही खूब सुर्खियां बटोर चुका है । और ब जल्द ही फ़िल्म का ट्रेलर भी लॉंच होने वाला है । प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और रामया कृष्णन के शानदार अभिनय से सजी फ़िल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।