Priyanka

पिछले साल, हॉलीवुड में मिली सफ़लता के बाद प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकन बन गई । बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों ही इंडस्ट्री में मिली उनकी उपलब्धी को उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने आगामी स्टारडस्ट अवॉर्ड्स 2016 में एक अलग ही अंदाज में सम्मान दिया ।

आगामी स्टारडस्ट अवॉर्ड्स 2016 में परिणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा के चुनिंदा हिट गानों पर परफ़ोर्म करेंगी और इसी दौरान वह अलग-अलग पोशाकों में भी नजर आएंगी । और प्रियंका के जिन गानों पर परिणीति थिरकेंगी उनमें शामिल हैं- 'आज की रात', 'राम चाहे लीला', 'डार्लिंग', 'मरजावां', 'कम टू मी' और 'देसी गर्ल' । परिणीती ने रिहर्सल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि वह अपनी बहन के गानों पर परफ़ोर्म करने के लिए बहुत नर्वस हैं । परिणीती ने लिखा, “PC junior pays tribute to PC senior!! The best stage performer on the planet. Never been so nervous in my life. #stardust @priyankachopra.” जब प्रियंका को पता चला तो प्रियंका ने प्यारा सा जवाब देते हुए लिखा, “You will be amazing and I’ll be there to watch and cheer! Big hug @ParineetiChopra.”

उत्साह से भरी परिणीति ने कहा कि वह काफ़ी समय से प्रियंका को ये सम्मान देने की कोशिश कर रही हैं लेकिन इस साल उनकी ये चाहत पूरी होने वाली है । परिणीति लगातार प्रियंका की तारीफ़ करते हुए कहती हैं कि वह हमेशा से उनकी प्रेरणा रही हैं और एक बड़ा सपोर्ट सिस्टम हैं । लेकिन इस सम्मान के द्वारा, यह हिन्दी सिनेमा में प्रियंका के काम के तरीके को सलामी देना का तरीका है । परिणीति के मुताबिक उनके जैसा डांस कोई नहीं कर सकता लेकिन वह पूरी-पूरी कोशिश करेंगी । परिणीति ने कहा कि उनका सबसे पसंदीदा गाना 'देसी गर्ल' है जिस पर वह इस समारोह में परफ़ोर्म करने वाली हैं ।

आगामी स्टारडस्ट अवॉर्ड्स 2016 इसी साल 21 दिसंबर को आयोजित होगा ।