परिणीति चोपड़ा मां बनने वाली हैं । परिणीति चोपड़ा और आप के नेता राघव चड्ढा ने शादी के दो साल बाद गुड न्यूज शेयर की है कि वो दो से तीन होने वाले हैं ।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने जा रहे हैं पेरेंट्स
हाल ही में जब परिणीति चोपड़ा कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपने पति राघव के साथ आई थीं, तब भी उनके प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी थी । इस गुड न्यूज की चर्चा जब कपिल शर्मा के शो पर हुई थी तो राघव चड्डा ने प्रेग्नेंसी के सवाल पर कहा था कि वक्त आने पर ये गुड न्यूज जरूर देंगे ।
अब फाइनली कपल ने इस गुड न्यूज को रिवील कर दिया है । 25 अगस्त को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है । एक तस्वीर में 1+1=3 लिखा हुआ है और साथ ही बेबी के फुट प्रिंट बने हुए हैं । इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, “हमारा लिटिल यूनिवर्स जल्द ही आ रहा है। बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं।” इसी के साथ एक वीडियो भी एक्ट्रेस ने शेयर किया जहां वो पति राघव चड्ढा का हाथ थामे चलती दिखाई दे रही हैं ।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सालों तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था । फिर उन्होंने 2023 में सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया । परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर में सितंबर 2023 में धूमधाम से शादी की थी।
















