Prateik

नशीली दवाओं के दुरुपयोग से जूझने और उसे सफ़लतापूर्वक छोड़ने के बाद जोश से भरे प्रतीक बब्बर एक बार फ़िर बॉलीवुड में अपना कमबैक करने के लिए तैयार है । साल 2017 में प्रतीक बब्बर फ़िल्मों में फ़िर से नजर आएंगे । राज बब्बर और स्मिता पाटिल, जिनकी प्रतीक के जन्म के बाद मृत्यु हो गई थी, के बेटे प्रतीक बब्बर के लिए साल 2016 काफ़ी उतार-चढ़ाव भरा रहा ।

बब्बर परिवार के एक करीबी दोस्त के मुताबिक, “अपने पिता के पहले परिवार, अपनी सौतेली मां और अपने सौतेले भाई-बहन, को अपनाने के लिए प्रतीक ने काफ़ी संघर्ष किया । लेकिन अपनी नानी, जो प्रतीक की मां की तरह थीं, की मौत के बाद प्रतीक काफ़ी अकेला पड़ गया । इसी दौरान उसे ड्र्ग्स की लत पड़ गई और उसने अपना बेहतरीन करियर को खो दिया । लेकिन अब एक बार फ़िर प्रतीक ने खुद को संभाला है । अब प्रतीक अब अपने पिता के पास पहुंच गया है जो पहले कभी नहीं गया था । और अब पहली बार प्रतीक अपने पिता राज बब्बर और अपने परिवार के बेहद करीब आ गया है । यहां तक की वह नादिरा को मां कहकर बुलाता है और अपनी जिंदगी के बारें में राय भी लेता है बिल्कुल उसी तरह जिस तरह वह अपनी नानी से लेता था ।”

प्रतीक खुशी से कहते हैं, “मेरी मां नादिरा मुझे हमेशा मदद करती हैं और मुझे हमेशा मूल्यवान सलाह देती हैं ! आम तौर पर जीवन के बारे में ... विशेष कुछ भी नहीं ! जिंदगी और काम और एक अभिनेता होने के नाते । मैंने उनसे अपने नए जुनून, थिएटर एक्टिंग के बारें में नहीं पूछा है । लेकिन मुझे यकीन है यदि मैंने कभी उनसे काम के सिलसिले में बात की या मार्गदर्शन लिया, तो मैं जानता हूं कि मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है…क्योंकि वह बहुत निष्ठावान हैं ।”