ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी स्टारर यशराज फिल्म्स की वॉर 2 ने रिलीज़ के सिर्फ चार दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है ।  इस तरह यह 2025 की नौवीं फिल्म बन गई है जिसने यह उपलब्धि हासिल की । फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ हुई थी और अब यह साल की सबसे तेज़ कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है।

War 2 Box Office: महज़ 4 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर की वॉर 2 इस साल की सबसे तेज़ कमाई करने वाली फिल्मों में हुई शामिल

वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाज़ी

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर वॉर 2  ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन, गुरुवार को ₹29 करोड़, दूसरे दिन शुक्रवार/स्वतंत्रता दिवस को ₹46 करोड़ (60.71% की बड़ी छलांग), तीसरे दिन शनिवार को ₹27 करोड़ (46.67% की गिरावट), और चौथे दिन  रविवार को ₹28 करोड़ (4.17% की गिरावट) की कमाई की । नतीजतन फ़िल्म अब तक कुल 130 करोड़ रू का कलेक्शन कर चुकी है ।

हालांकि, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। ज़्यादातर बड़ी फिल्में शुक्रवार से रविवार तक कम से कम थोड़ी ग्रोथ दिखाती हैं, वहीं वॉर 2 का कलेक्शन लगातार नीचे जाता नज़र आया।

वॉर 2  की यदि 2025 की बड़ी फिल्मों से तुलना की जाए तो यह इस साल की चौथी सबसे जल्दी ₹100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फ़िल्म बन गई है । इससे पहले छावा – ₹600.10 करोड़ लाइफटाइम, सिर्फ 3 दिन में ₹100 करोड़ क्लब, सैयारा – ₹330.45 करोड़ लाइफटाइम, 4 दिन में ₹100 करोड़, हाउसफुल 5 – ₹160.72 करोड़ लाइफटाइम, 4 दिन में ₹100 करोड़ और फिर वॉर 2 – अब तक ₹130 करोड़, 4 दिन में ₹100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर चुकी है । इसके अलावा, स्काई फोर्स (₹131.44 करोड़, 8 दिन), रेड 2 (₹178.08 करोड़, 9 दिन), सितारे ज़मीन पर (₹165.27 करोड़, 9 दिन), सिकंदर (₹103.45 करोड़, 10 दिन) और महावतार नरसिंह (₹143.77 करोड़, 16 दिन) ने भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है।

2025 की सबसे तेज़ 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फ़िल्में :-

छावा - 600.10 करोड़ रुपये - 3 दिन

सैयारा - 330.45 करोड़ रुपये - 4 दिन

हाउसफुल 5 - 160.72 करोड़ रुपये - 4 दिन

वॉर 2 - 100 करोड़ रुपये 130 करोड़ - 4 दिन

स्काई फ़ोर्स - 131.44 करोड़ रुपये - 8 दिन

रेड 2 - 178.08 करोड़ रुपये - 9 दिन

सितारे ज़मीन पर - 165.27 करोड़ रुपये - 9 दिन

सिकंदर - 103.45 करोड़ रुपये - 10 दिन

महावतार नरसिम्हा - 143.77 करोड़ रुपये - 16 दिन

वॉर 2 की तेज़ शुरुआत इसे इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर चुकी है, लेकिन अब असली चुनौती है । क्या यह फिल्म लंबे समय तक टिक पाती है और छावा या सैयारा जैसी ब्लॉकबस्टर बन पाती है या नहीं। आने वाले हफ़्तों में फिल्म का ट्रेंड इसके लाइफटाइम बिज़नेस को तय करेगा।

वॉर 2 की सफलता के साथ ही ऋतिक रोशन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह बड़े बजट की एंटरटेनर फिल्मों के सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक हैं। अब ऋतिक आठ फिल्मों के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुके हैं। इस क्लब में सबसे ऊपर सलमान खान और अक्षय कुमार हैं, जिनकी 18-18 फिल्में इस सूची में शामिल हैं। इनके बाद अजय देवगन 16 फिल्मों के साथ मजबूत स्थिति में हैं। शाहरुख खान 10 फिल्मों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं ऋतिक रोशन आठ फिल्मों के साथ रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे समकालीन सितारों से आगे निकलते हुए खड़े हैं, जबकि रणबीर और रणवीर सात-सात फिल्मों के साथ क्लब का हिस्सा हैं।