हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फ़िल्में देने वाले बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर से निर्देशक के तौर पर कमबैक करने जा रहे हैं । करण जौहर ने बतौर निर्देशक अपने 27 साल के करियर में 7 बड़ी हिट्स दी हैं । और अब एक बार फिर करण 2026 में निर्देशक के तौर पर अपनी एक बड़ी फ़िल्म लाने वाले हैं और इसका खुलासा ख़ुद करण ने अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में किया है ।

करण जौहर का कमबैक
करण जौहर ने समंदर किनारे से अपने डे आउट की फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे व्हाइट आउटफिट में अलग-अलग पोज में नजर आ रहे हैं और कूल लग रहे हैं । करण जौहर ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, “द सन... द सी... द क्लियरिटी... बीता साल मेरे लिए कई बदलाव लेकर आया, इसने मुझसे कई खुलासे किए और मैंने अपनी जिंदगी के बारे में कई बड़े फैसले लिए। इन सब चीजों के बाद मुझे लगा कि जब मैं सेट पर जाऊंगा तो मेरा नया वर्जन लोगों के सामने होगा। इस नए वर्जन में मैं उन चीजों की ज्यादा वैल्यू करूंगा जो मेरे पास है और जो चीजें मुझे दुख देती हैं उन्हें मैं छोड़ता जाऊंगा। 2026 वो साल होगा जब मैं सेट पर दोबारा लौटूंगा। मैंने ये वादा खुद से किया है क्योंकि ये मेरा हैप्पी प्लेस है। इसी से मेरी जिंदगी चलती है। मैं लोगों को पुराने अंदाज में ही कहानियां सुनाना चाहता हूं क्योंकि ये मेरे डीएनए में है।”
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद से ही दर्शक करण जौहर की नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। करण जौहर के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस लगातार करण जौहर के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें डायरेक्टर की नई मूवी का इंतजार है। बॉलीवुड में वैसे भी ऐसे फिल्ममेकर बहुत कम बचे हैं, जो अच्छी रोमांटिक कहानियां कहते हैं। करण जौहर उन्हीं में से एक हैं, जिनकी रोमांटिक कहानियां लोगों के दिलों को जीत लेती हैं।
उन्होंने अपने अब तक के करियर में 8 फिल्में डायरेक्ट की हैं जिसमें सभी हिट रही हैं । इसमें कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान, कभी अलविदा ना कहना, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ऐ दिल है मुश्किल, बॉम्बे टाकीज और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्में शामिल हैं । साल 2023 में वे पिछली बार डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठे थे और अब 3 साल बाद बॉलीवुड का ये सक्सेसफुल डायरेक्टर फिर से वापसी को तैयार है ।
















