बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद में से वाजिद खान का कल निधन हो गया । 42 वर्षीय वाजिद खान पिछले कई सालों से किडनी की समस्या से पीड़ित थे साथ ही जांच में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव भी थे । वाजिद खान के आक्समिक निधन से हर कोई सदमे में है । और अब खबर सामने आ रही है कि वाजिद खान की मां रजिना खान भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं । इस वक्त वे मुंबई के चेम्बूर स्थित सुराणा सेठिया अस्पताल में एडमिट हैं । बता दें ये वही अस्पताल है जहां वाजिद ने कोविड-19 और किडनी संबंधी जटिलताओं के चलते दम तोड़ा था ।

म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान के निधन के बाद अब उनकी मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं

वाजिद खान की किडनी की समस्या से पीड़ित थे

खबरों में कहा जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव होने के चलते अस्पताल में भर्ती वाजिद की मां को उनके निधन की खबर नहीं दी गई है । हालांकि बताया जा रहा है कि वाजिद की मां तेजी से रिकवर हो रही हैं । किडनी और हार्ट की समस्या के चलते इम्यूनिटी लेवल कम होने के कारण वाजिद का निधन हो गया । वाजिद के भाई साजिद ने बताया कि वाजिद कोरोना संक्रमित भले ही थे लेकिन उनका निधन कार्डियाक अरेस्ट से हुआ है ।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार वाजिद खान का निधन, किडनी की समस्या के साथ कोरोना पॉजिटिव भी थे वाजिद

साजिद-वाजिद की जोड़ी ने 1998 में सलमान खान की फ़िल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपने करियर की शुरुआत की थी । इसके बाद इस जोड़ी ने एक के बाद एक हिट फिल्म के लिए संगीत दिए । इसमें चोरी चोरी, हेलो ब्रदर, मुझसे शादी करोगी, एक था टाइगर, राउड़ी राठौड़, हाउसफ़ुल 2, पार्टनर, वांटेड, दबंग (1,2 और 3) जैसी फिल्में शामिल हैं । साजिद-वाजिद की जोड़ी ने अभी हाल ही में सलमान खान के लिए 'भाई-भाई' कम्पोज किया था । एक गायक के रूप में वाजिद खान ने 2008 में फिल्म पार्टनर के लिए गाया भी था । साजिद-वाजिद की जोड़ी को सलमान खान ने अपनी फिल्मों में खूब मौके दिए थे ।