विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान का लव ट्रायंगल किसी से भी छुपा हुआ नहीं है । सलमान खान से अफ़ेयर और उसके बाद ब्रेक अप के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम विवेक ओबेरॉय से जोड़ा गया । लेकिन अब ये सब अतीत हो गया है क्योंकि अब ऐश एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं । लेकिन लगता है विवेक ओबेरॉय के दिमाग में अब भी कहीं न कहीं ऐश की छवि है , तभी तो जब आज लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर एग्ज़िट पोल के नतीजे सामने आए तो विवेक ओबेरॉय ने फ़नी अंदाज में इस पर चुटकी ली और एक फ़नी मीम बनाया । इस मीम में खास बात ये थी किस इसमें ऐश और सलमान का जिक्र हुआ है ।

विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ पर मीम बनाया
एग्ज़िट पोल के नतीजे सामने आने के बाद फ़िल्म पीएम नरेन्द्र मोदी स्टार विवेक ने अपने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा मीम रीशेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और वह खुद जुड़े नजर आ रहे हैं । इस मीम के अनुसार विवेक ने ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ पर कटाक्ष किया है । इसमें ऐश्वर्या-सलमान को ओपिनियन पोल, ऐश्वर्या-विवेक को एग्जिट पोल और ऐश्वर्या-अभिषेक को रिजल्ट बताया गया है । इसके साथ विवेक ने कैप्शन दिया, 'हाहा! क्रिएटिव! यहां कोई राजनीति नहीं...बस जिंदगी ।'
Haha! ? creative! No politics here....just life ??
Credits : @pavansingh1985 pic.twitter.com/1rPbbXZU8T
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 20, 2019
चुनावी नतीजों के साथ अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या का फ़ोटो पोस्ट करना हालांकि कुछ लोगों को नागवार गुजर रहा है । इसमें सबसे पहले नाम आता है अभिनेत्री सोनम कपूर का जिसने विवेक ओबेरॉय के फ़नी मीम को बकवास बताया है । सोनम ने लिखा,
Disgusting and classless. https://t.co/GUB7K6dAY8
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) May 20, 2019
फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो विवेक की आगामी फ़िल्म पीएम नरेंद्र मोदी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बेस्ड है, 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है । चुनावी माहौल के दौरान इस फ़िल्म की रिलीज को रोक दिया गया था लेकिन अब ये फ़िल्म रिलीज के लिए एकदम तैयार है ।
यह भी पढ़ें : PM Narendra Modi: रिलीज के लिए तरस रही विवेक ओबेरॉय की फ़िल्म अब चुनावी नतीजों के बाद 24 मई को रिलीज होगी
















