एग्जिट पोल के बहाने ऐश्वर्या राय बच्चन के अतीत पर मजाक कर अभिनेता विवेक ओबेरॉय बुरी तरह फ़ंस गए है । सोमवार को उन्होंने एग्ज़िट पोल को लेकर एक टिप्प्णी के साथ एक मीम शेयर किया । जिसके बाद माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर पर उनकी आलोचना होने लगी । दरअसल, उन्होंने जो तस्वीर साझा कि जिसमें अभिनेत्री एश्वर्या राय को सलमान खान के साथ, विवेक ओबरॉय के साथ और आख़िर में पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन के साथ दिखाया गया है । तस्वीर पर लिखा है- 'ओपिनियन पोल, एग्ज़िट पोल-नतीजे ।' विवेक के इस ट्वीट के बाद जहाँ आलोचनाएँ शुरु हो गईं वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उन्हें नोटिस भेज इस बारे में सफ़ाई मांगी है ।

विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय पर शेयर किया विवादित मीम डिलीट किया, दुख पहुंचाने के लिए माफ़ी भी मांगी

विवेक ओबेरॉय के अनुसार उन्होंने कुछ गलत नहीं किया

एनआई को दिए एक इंटरव्यू में विवेक ने साफ़ किया कि वो अपने मजाक पर माफ़ी नही मांगेगे क्योंकि उनके अनुसार उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है । अभिनेता ने ये भी कहा था कि, उन्हें नहीं मालूम कि लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना रहे हैं । किसी ने उन्हें एक मीम भेजा था उस वो हंसे और उस व्यक्ति की रचनात्मकता की तारीफ की ।

विवेक ने मीम डिलीट किया

लेकिन अब एग्जिट पोल्स को लेकर ऐक्‍ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पर मीम शेयर कर घिरे ऐक्टर विवेक ने मंगलवार सुबह माफी मांग ली । इसके साथ ही उन्‍होंने जो मीम शेयर किया था, उसे भी डिलीट कर दिया । विवेक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कभी-कभी किसी को पहली बार में जो मजेदार और हानिरहित लगता है, वैसा दूसरों को शायद नहीं लगता । मैंने पिछले 10 साल, 2000 से ज्‍यादा असहाय लड़कियों के सशक्तिकरण में बिताए हैं । मैं कभी किसी महिला के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता ।'

वहीं, दूसरे ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, 'अगर मीम पर मेरे रिप्‍लाई से एक भी महिला आहत हुई है तो इसमें सुधार की जरूरत है । माफी मांगता हूं । ट्वीट डिलीट कर दिया है ।'

यह भी पढ़े : एग्जिट पोल के बहाने विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय बच्चन के अतीत को खींचा, सोनम कपूर ने लिया आड़े हाथ

फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो विवेक की आगामी फ़िल्म पीएम नरेंद्र मोदी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बेस्ड है, 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है । चुनावी माहौल के दौरान इस फ़िल्म की रिलीज को रोक दिया गया था लेकिन अब ये फ़िल्म रिलीज के लिए एकदम तैयार है ।