बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता में से एक इरफान खान ने न केवल ऑनस्क्रीन अपनी बेहतरीन अदायगी का जादू चलाया था बल्कि रियल लाइफ़ में भी उन्होंने ऐसे नेक काम किए की आज लोग उन्हें भूला नहीं पा रहे हैं । इसलिए अब लोगों ने अपने इस चहेते अभिनेता को श्रद्धांजलि देने का एक अलग तरीका निकाला है । खबरों की मानें तो, इरफान खान को श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र के इगतपुरी के लोगों ने अपने इलाके का नाम बदल कर 'हीरो ची वाड़ी' रखने का फैसला किया है । 'हीरो-ची-वाड़ी' का मतलब 'हमारे पड़ोस का हीरो' होता है ।

इरफान खान की याद में महाराष्ट्र के इलाके का नाम बदलकर हुआ ‘हीरो-ची-वाड़ी’

इरफान खान के नाम पर गांव का नाम

खबरों की मानें तो, इरफान ने इस इलाके के लिए बहुत काम किया है, जिसके लिए यहां के लोग अभिनेता को बहुत मानते हैं । इरफान ने यहां के लोगों को ऐम्बुलेंस, कंप्यूटर, किताबें, रेनकोट, स्वेटर जैसी कई चीजें उपलब्ध कराईं । इतना ही नहीं इरफान इस गांव के लोगों के लिए त्योहारों पर मिठाई भी भेजते थे । एक ग्रामीण के अनुसार, इरफान कई परिवारों के लिए एक फरिश्ते थे । जब भी किसी को सहायता की जरूरत होती थी, तो उन्होंने कभी ना नहीं कहा ।

यह भी पढ़ें : “मैं था, मैं हूं और मैं ही रहूंगा…” जैसे इरफ़ान खान के बेस्ट डायलॉग उन्हें फ़ैंस के बीच हमेशा जिंदा रखेंगे

बता दें कि इरफान दो सालों से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे । इसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए अभिनेता ने 29 अप्रैल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली । इरफान के परिवार में उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटे बाबिल और अयान हैं ।

यह भी पढ़ें : अपनी बोलती आंखों से अभिनय करने वाले इरफान खान ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी चलाया अपना मैजिक