कोरोना महामारी से पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है । कोरोना महामारी अपने साथ एक तरह का आर्थिक संकट भी लेकर आई है जिसकी वजह से बहुत से लोगों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है । लेकिन वहीं बॉलीवुड सितारें ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बढ़चढ़ कर आगे आ रहे हैं । बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल उन स्टंटमैन की सहायता के लिए आगे आए हैं जो कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं । विद्युत जामवाल ने स्टंट आर्टिस्ट एसोसिएशन में स्टंटमैन के वेतन के लिए एक बड़ी धनराशि डोनेट की है । विद्युत ने न केवल स्टंट आर्टिस्ट एसोसिएशन में स्टंटमैन के वेतन के लिए एक बड़ी धनराशि डोनेट की है बल्कि अन्य लोगों से भी ऐसे कलकारों की मदद करने की अपील की है ।

विद्युत जामवाल ने स्टंटमैन की मदद के लिए धनराशि दी
दरअसल जब विद्युत को पता चला कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के वो स्टंटमैन, जिन्होंने सिनेमा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया है उन्हें इस संकट के समय में उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिल रहा, ऐसे में विद्युत ने तुरंत एक ऐसे ऑर्गनाइजेशन से संपर्क किया जो इन स्क्रीन वॉरियर को मैनेज करती है। उन सभी आर्टिस्ट को संबोधित करते हुए विद्युत दिल को छू जाए ऐसा लेटर लिखा और डोनेशन कर अपनी उदारता का प्रमाण दिया ।
विद्युत जामवाल का मानना है कि “हमारे स्टंट आर्टिस्ट को इस समय हमारी ज़रूरत है, और जो उन्हें मदद कर सकते है कृपया आगे बढ़कर उनकी सहायता करें । मैं सभी से विनम्र निवेदन करता हूं, खास कर मेरे सहयोगियों से कि वे डोनट करें जिससे इनकी आजीविका सुनिश्चित की जा सके । एक बेहतरीन दुनिया के लिए अपनी उदारता को बनाए रखने की आवश्यकता है ।”

यह भी पढ़ें : कोरोना काल में विद्युत जामवाल अपनी ‘गुडविल फोर गुड’ पहल के साथ लोगों को आर्थिक संकट से उबारेंगे
दिलचस्प बात यह है कि लाइव एक्शन शोज़ और स्टंट्स की विद्युत के एक्टिंग करियर में महत्वपूर्ण भूमिका रही है । बिग स्क्रीन पर अपने ख़तरनाक स्टंट के लिए सराहाने जाने वाले विद्युत बिना किसी बॉडी डबल के खतरनाक स्टंट करते हैं। विद्युत ने इस महामारी के संकट में ‘गुड विल फोर गुड’ जैसी अनोखी योजना का पहल किया जिसका उद्देश्य उन विचारों को प्रोत्साहित करना है जो उद्यमियों को सशक्त बनाने के लाभ की ओर मुद्रीकृत करते हैं ।
















