बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अब प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं । विद्या बालन ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन में बनी पहली शॉर्ट फ़िल्म नटखट का फ़र्स्ट लुक रिलीज किया । इसे शेयर करते हुए विद्या बालन ने लिखा, 'एक कहानी सुनोगे...? बतौर प्रोड्यूसर और एक्टर मेरी पहली शॉर्ट फिल्म का फर्स्ट लुक प्रेजेंट कर रही हूं...नटखट, नटखट शॉर्ट फिल्म की टैगलाइन है- एक कहानी सुनोगे...?' इस शार्ट फिल्म को शान व्यास ने डायरेक्ट किया है जबकि प्रोडक्शन रोनी स्क्रूवाला और विद्या बालन का है ।

विद्या बालन की हार्ड-हिटिंग शॉर्ट फ़िल्म नटखट का 2 जून को होगा वर्ल्ड प्रीमियर, फ़र्स्ट लुक रिलीज

विद्या बालन के प्रोडक्शन में बनी शॉर्ट फ़िल्म नटखट

हार्ड-हिटिंग फिल्म नटखट, जो पितृसत्ता, लैंगिक असमानता, बलात्कार संस्कृति, घरेलू हिंसा जैसे कई मुद्दों को दर्शाती है, को 2 जून, 2020 को एक ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म दिखाया जाएगा । यह फेस्टिवल न्यूयॉर्क के ट्रिबेका एंटरप्राइजेज द्वारा निर्मित और आयोजित किया गया, यह 10 दिवसीय डिजिटल फिल्म फेस्टिवल यूट्यूब पर होस्ट किया जाएगा और इसमें मुंबई फिल्म फेस्टिवल, बर्लिन सहित 20 फेस्टिवल्स से प्रोग्रामिंग को शामिल करेगा तथा कान्स, वेनिस, सनडांस, टोरंटो, न्यूयॉर्क, बीएफआई लंदन, कार्लोवी वैरी, लोकार्नो, और अधिक भी शामिल है ।

एक नई शुरूआत

नटखट में विद्या ने अभिनय तो किया ही है साथ ही निर्माता के रूप में भी अपनी एक नई शुरूआत भी की है । विद्या ने प्रतिष्ठित मंच पर नटखट के विश्व प्रीमियर के बारे में बात करते हुए कहा कि, "इस अकल्पनीय और निराशाजनक  COVID-19 संकट के कारण, जबकि दुनिया भर में फिल्म समारोहों को रद्द कर दिया गया है, हमारे लिए तथा  दर्शक और फिल्म निर्माता के लिए  डिजिटल फेस्टिवल एक उम्मीद के रूप में आए हैं । मैं वास्तव में खुश हूं और इस मंच पर अपनी फिल्म का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं । नटखट एक बहुत ही खास फिल्म है क्योंकि यह एक ऐसी चीज को संबोधित करती है जो इन दिनों में एक मजबूत संदेश देती है ।

फिल्म के सह-निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने कहा, "यह वी आर वन और ट्रिबेका एंटरप्राइज जैसे प्लेटफॉर्म हैं जो इन कोशिशों से लोगों को एक साथ ला रहे हैं । इस फेस्टिवल से मिलने वाला दान विश्व स्वास्थ्य संगठन को जाएगा और मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म एक ऐसे मंच पर प्रदर्शित होने जा रही है । यह हमारे लिए सम्मान की बात है । ”

नटखट शान व्यास द्वारा निर्देशित है और विद्या बालन और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है । इस फिल्म की एसोसिएट निर्माता सनाया ईरानी जोहरी है । अन्नुकंपा हर्ष और शान व्यास ने फ़िल्म का लेखन किया है ।