आतंकवाद मामले में पाकिस्तान की पैरवी करने वाले कॉंग्रेसी राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू एक के बाद एक अपने दोस्तों को गंवाते हुए नजर आ रहे है । आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान की पैरवी करने वाले अपने बयान के के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से तो हाथ धोना ही पड़ा,साथ ही कई लोगों की आलोचनाओं को भी झेलना पड़ा और अब इस जमात में बंगला सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्टर बनर्जी भी शामिल हो गए है, जिन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू की इस मामले में कड़ी भत्सर्ना की है ।

नवजोत सिंह सिद्धू ने महान सिख यौद्धाओं का अपमान किया है
विक्टर ने कहा कि, "सिद्धू, जिन्हें मैंने निजी तौर पर अब तक बॉलीवुड आंकक्षा लिए हुए हल्के-फ़ुल्के मजाकिया के रूप में लिया, ने अपने बयान से उन सभी महान सिखों, जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए अपनी जान न्यौछावर कर चुके है, का अपमान किया है ।''
विक्टर ने आगे कहा कि यह सशस्त्र बल है, न कि वे राजनेता, जिन्हें हमें सम्मान देने की जरूरत हैं । “हमारे सशस्त्र बल, हमारे गौरव हैं । हमारे सशस्त्र बलों की ईमानदारी और निष्ठा पर संदेह करना एक घृणित अपराध है ।"
जहां सिद्धू की हर जगह कड़ी आलोचना हो रही थी वहीं भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सिद्धू का खुले रूप से बचाव किया । शत्रुघ्न ने कहा कि, ''सिद्धू ने खुद इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दे दिया है और मुझे नहीं लगता है कि किसी भी विवाद के लिए कोई जगह है ।’’
















