विकी कौशल की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक, जो साल 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर फ़िल्म साबित हुई, अब एक बार फ़िर रिलीज होने के लिए तैयार है । इसी साल 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विकी कौशल की फ़िल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी सफ़लता से बॉक्सऑफ़िस पर इतिहास रच दिया था । देशभक्ति के जज्बे से भरी इस फ़िल्म को अब कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को फ़िर से रिलीज किया जाएगा ।
विकी कौशल की फ़िल्म उरी को कारगिल विजय दिवस के दौरान फ़िर से रिलीज किया जाएगा
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फ़िल्म उरी को कारगिल विजय दिवस के दौरान महाराष्ट्र के 500 थिएटर में रिलीज किया जाएगा । फ़िल्म के निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि, इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य, देशवासियों के दिलों में गर्व का अहसास कराना था । साथ ही इस बात का अहसास दिलाना भी था कि हमारी सेना कितना कमाल का काम कर रही है । अब उन्हें इस फिल्म को कारगिल विजय दिवस पर रिलीज करते हुए एक बार फिर गर्व महसूस हो रहा है ।
यह भी पढ़ें : फ़िल्म समीक्षा : उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
आपको बता दें कि ये फिल्म 18 सितंबर 2016 को कश्मीर के उरी में सेना पर हुए हमले की असल कहानी पर आधारित है । इस हमले में हमारे 17 जवान शहीद हुए थे । इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था जिसमें चार आतंकी मारे भी गए थे ।
यह भी पढ़ें : अटल बिहारी वाजपेयी के 'अटल' फ़ैसलों का कायल हुआ बॉलीवुड, बना डाली फ़िल्में
उसी जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने के बाद अब अदित्य और विकी की जोड़ी एक बार फ़िर साथ आई है आगामी फ़िल्म अश्वत्थामा के लिए । इस फ़िल्म की शूटिंग देश भर में बड़े पैमाने पर की जाएगी । यह फ़िल्म अगले साल 2020 में रिलीज होने की उम्मीद है ।
















