भारत में एंग्री बर्ड फ़्रैंचाइजी को दर्शकों द्दारा खूब पसंद किया गया और इसने बॉक्सऑफ़िस पर भी काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया । और इसके चलते अब इसकी अगली किश्त जल्द ही भारत में रिलीज होने वाली है । कार्टून फिल्म एंग्री बर्ड के सीक्वल के हिंदी वर्जन में रेड को आवाज देने के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा को चुना गया है । अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाने वाले कपिल शर्मा फिल्म के लीड रोल रेड की आवाज बनेंगे । यह फ़िल्म भारत में 23 अगस्त को हिंदी, अंगेजी, तमिल और तेलगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
कपिल शर्मा की आवाज रेड के लिए होगी
निश्चितरूप से कपिल की फ़ैन फ़ोलोइंग और कार्टून फिल्म एंग्री बर्ड की फ़ैन फ़ोलोइंग से इसके सीक्वल को काफ़ी फ़ायदा होगा । कपिल इन दिनों अपनी कॉमेडी से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे है । द कपिल शर्मा से वापसी करने वाले कपिल एक बार फ़िर अपने चि्र-परिचित अंदाज में दर्शकों को हंसाते हुए नजर आ रहे है । न केवल दर्शक बल्कि सेलिब्रिटीज, जो उनके शो में अपनी फ़िल्म को प्रमोट करने आते है, भी शो के दौरान खूब एंजॉय करते है ।
कपिल ने अपने अनुसार स्क्रिप्ट में किया चेंज
एक कॉमिक एक्टर होने के नाते, कपिल अपने शो में अपनी स्क्रिप्ट को सुधारने के लिए जाने जाते हैं । और अपने इसी अंदाज के कारण उन्होंने एंग्री बर्ड के डबिंग सेशन में भी अपनी स्क्रिप्ट में काफ़ी सुधार किए ताकि दर्शक उन्हें सुनकर मनोरंजित हो । अपने डबिंग सेशन के बारें में बात करते हुए कपिल ने कहा कि, , “पश्चिमी देशो में, कलाकार पहले अपने पात्रों के लिए आवाज देते हैं और उसी के आधार पर फिल्म को ग्राफिक्स का उपयोग करके शूट किया जाता है । लेकिन यहाँ पर, हमें ग्राफिक्स के अनुसार बात करनी होगी ।”
यही नहीं फिल्म में अपने कैरेक्टर के बारे में कपिल ने कहा, 'वह हीरो है, लेकिन कई बार मुश्किल हालात में फंस जाता है । मेरा अतीत जानते हुए आप समझ जाएंगे कि मैं ही रेड हूं ।'
यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा के नाम लंदन में दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन
कपिल ने वादा किया कि उनके दर्शक निराश नहीं होंगे क्योंकि रेड उनकी तरह ही काफी मजाकिया है । "निर्माता (सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया) ने मुझसे हास्य को बढ़ाने की अपेक्षा की और मेने अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश की । निश्चितरूप से लोग रेड से जुड़ेंगे । मैं सिर्फ़ इसमें रेड को अपनी आवाज दे रहा हू, लोग मुझे इसमें देख नहीं सकेंगे ।''
















