साल 2017 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की एक्शन से भरपूर फ़िल्म टाइगर जिंदा है । इस फ़िल्म ने न केवल समीक्षकों का बल्कि दर्शकों का दिल जीत लिया । और इसका गवाह बना बॉक्सऑफ़िस कलेक्शन । बेहद आसानी से 300 करोड़ के क्लब में शामिल होकर टाइगर जिंदा है, साल 2017 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई ।tiger-zinda-hai-box-office-0003

टाइगर जिंदा है ने किया 338 करोड़ रु का बिजनेस

सलमान खान के फ़ैंस को ये जानकर बेहद खुशी होगी कि उनके चहेते स्टार सलमान की एक्शन ड्रामा फ़िल्म टाइगर जिंदा है, घरेलु बाजार में अब तक 338 करोड़ रु का बिजनेस कर चुकी है । बीते साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी टाइगर जिंदा है, दर्शकों की कसौटी पर पूरी तरह से खरी उतरी । लंबे समय के बाद एक्शन फिल्म में नज़र आए सुपरस्टार सलमान की फिल्म को केवल आलोचकों द्वारा ही नहीं बल्कि जनता द्वारा भी खूब पसंद किया गया ।

यह फिल्म न केवल 2017 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म में से एक है बल्कि सलमान की यह तीसरी फ़िल्म है जो 300 करोड़ से अधिक कमाई कर सफलता के झंडे गाड़ चुकी है । बजरंगी भाईजान और सुल्तान के बाद अब टाइगर जिंदा है, 300 करोड़ के क्लब में सफलतापूर्वक अपनी जगह बना चुकी है ।

यह भी पढ़ें : टाइगर जिंदा है पर अपने पिता सलीम खान की टिप्पणी सुन भावुक हुए सलमान खान !

सुपरस्टार के प्रशंसकों ने बेशुमार अपने पसंदीदा कलाकार पर प्यार की बौछार की है और बॉक्स ऑफिस का शानदार कलेक्शन इस बात का गवाह है । आपको बता दें कि अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित टाइगर जिंदा है सलमान और अली का एक साथ दूसरा प्रोजेक्ट है । इससे पहले दोनों ने सुल्तान जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दी थी, जिसे सभी ने बहुत पसंद किया था ।

2012 में आई एक था टाइग' की यह अगली कड़ी बॉक्स आफिस पर छाई हुई है और रिलीज के छठे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है । गौरतलब है कि सुपरस्टार सलमान ने फिल्म में कई दमदार एक्शन स्टंट के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है ।