रक़्णवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर अभिनीत पद्मावत डेढ़ सप्ताह पहले रिलीज हुई थी । संजय लीला भंसाली द्दारा निर्देशित फ़िल्म पद्मावत ने भारत में रिलीज होने के लिए कई सारे विवादों का सामना किया । लेकिन आखिरकार ये फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई । ये फ़िल्म जैसे ही रिलीज हुई । समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों ने इस फ़िल्म को खूब पसंद किया । फ़िल्म ने न केवल घरेलु बाजार में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी काफ़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही है । पद्मावत बॉक्सऑफ़िस पर नित रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है ।

Padmaavat-16

हमारी इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं पद्मावत के 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के 10 महत्वपूर्ण तथ्य ।

1. पद्मावत अपनी रिलीज के महज 11 दिन में 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई ।

2. पद्मावत अपनी रिलीज के महज 11 दिनों में सबसे जल्दी 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फ़िल्म बनी । और इसके साथ यह सलमान खान की किक, जो 9वीं सबसे जल्दी 200 करोड़ का आकंडा छुआ, के बराबर आ पहुंची ।

3. प्रमुख जन-वर्चस्व वाले क्षेत्रों में रिलीज नहीं होने के बावजूद यह फ़िल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली एकमात्र फ़िल्म बनी ।

4. पद्मावत दीपिका पादुकोण की तीसरी फ़िल्म है जो 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई । इससे पहले चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर हुई थी ।

यह भी पढ़ें : पायरेसी की शिकार हुई पद्मावत, मेकर्स ने साइबर सेल में कराई शिकायत दर्ज

5. पद्मावत, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर दोनों की 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहलि फ़िल्म है ।

6. पद्मावत के साथ शाहिद कपूर ने महज 36 साल की उम्र में 200 करोड़ क्लब में ली एंट्री ।

7. 32 साल की उम्र में 200 करोड़ क्लब में शामिल होकर रणवीर सिंह प्रभास के बरबार पहुंचे ।

8. पद्मावत के साथ संजय लीला भंसाली ने 200 करोड़ क्लब में ली एंट्री ।

9. 54 साल की उम्र में 200 करोड़ क्लब में शामिल होकर संजय लीला भंसाली ने सबसे उम्रदराज निर्देशक सूरज बड़जात्या को पीछे छोड़ा । इससे पहले ये रिकॉर्ड सूरज बड़जात्या के नाम था ।

10. पद्मावत बनी रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की अभी तक की सबसे कमाई वाली फ़िल्म ।